एक्सप्लोरर

Indore News: सीएमएचओ दफ्तर के बाहर आशा- उषा कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी, जानें- क्या है वजह

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रदेश की आशा-उषा कार्यकर्ता 13 सूत्री मांगों को लेकर वर्ष 2006 से ही प्रदर्शन कर रही हैं. वेतन वृद्धि व सेवा स्थायी करने की मांग प्रमुख है.

Indore News: इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ( Chief Medical and Health Officer) यानी सीएमएचओ कार्यालय के बाहर मंगलवार को सैकड़ों आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का एक बार फिर प्रयास किया.

वर्ष 2006 से13 सूत्री मांगों को लेकर कर रही हैं संघर्ष

दरअसल, वर्ष 2006 से अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर संघर्षरत आशा-उषा कार्यकर्ताओं की परेशानी जस की तस बनी हुई है. अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर आशा-उषा महिला कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करती दिख रही हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को इंदौर के सीएमएचओ कार्यालय के बाहर फिर एक बार सैकड़ों आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद की और अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया.

मांगें नहीं मानने पर होगी काम बंद हड़ताल भी

मीडिया से बात करते हुए आशा-उषा कार्यकर्ता ज्योति दायमा ने बताया कि वे सब 13 सूत्री मांगों को लेकर पिछले कई सालों से संघर्ष कर रही हैं और प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार ही नहीं है. 13 सूत्री मांगों में मुख्य रूप से वेतन बढ़ोतरी और अस्थाई रूप से काम कर रहीं आशा-उषा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ विभाग में स्थाई पद देने की मांग शामिल है. ज्योति दायमा ने कहा कहा, 'यदि मांगें नहीं मानी गईं तो हम काम बंद हड़ताल भी करेंगे'.

चुनावी साल में सरकारी कर्मचारियों ने खोल रखा है मोर्चा

गौरतलब है कि वर्ष 23 और 24 चुनावी साल हैं और इस वजह से लगभग सभी सरकारी कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ अपना मोर्चा खोल रखा है और अपनी लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. यह माना जा सकता है कि आशा-उषा कार्यकर्ताओं का आंदोलन भी इसी कड़ी में शामिल है. देखने वाली बात होगी कि सरकार इनकी मांगों पर क्या कार्रवाई करती है.

ये भी पढ़ें :-Madhya Pradesh की बेटियों के लिए CM शिवराज का तोहफा, 3.25 लाख बच्चियों के बैंक अकाउंट में आएंगे इतने रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले धमकी, 3 स्कूल और मेयर ऑफिस में आया मेल
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले धमकी, 3 स्कूल और मेयर ऑफिस में आया मेल
14 रुपये की ट्यूब 943 में खरीदी, भोपाल AIIMS में सर्जिकल आइटम सप्लाई पर खड़े हुए सवाल
14 रुपये की ट्यूब 943 में खरीदी, भोपाल AIIMS में सर्जिकल आइटम सप्लाई पर खड़े हुए सवाल
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
देवास: 'थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास', मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
देवास: 'थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास', मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नई सरकार के आने के बाद केरलम में चली 'तबादला एक्सप्रेस', 35 IAS अधिकारियों के विभाग बदले
नई सरकार के आने के बाद केरलम में चली 'तबादला एक्सप्रेस', 35 IAS अधिकारियों के विभाग बदले
कौन हैं अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget