एक्सप्लोरर

MP में इंडस्ट्री खोलने वालों के लिए खुशखबरी! CM मोहन यादव ने किया ये एलान

MP News: जबलपुर में 20 जुलाई को रीजनल इंडस्ट्रीज कानक्लेव का शुभारंभ होगा. इससे पहले सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में निजी जमीन पर उद्योग स्थापित करने का मन बना रहे लोगों के लिए बड़ा एलान किया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में अगर कोई निजी जमीन पर उद्योग खोलना चाहता है तो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐसे लोगों के लिए बड़ी घोषणा की है. सीएम का कहना है कि निजी जमीन पर उद्योग खोलने वालों को सरकार यथासंभव मदद करेगी. सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास की अपार संभावना है, जिस पर लगातार काम होता रहेगा.

दरअसल 20 जुलाई को जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्रीज कानक्लेव का शुभारंभ होने जा रहा है. इसकी शुरुआत धार्मिक नगरी उज्जैन में हुई थी. इसके बाद रीवा, सागर सहित कई और शहरों में इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा.  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस आयोजन के पहले जबलपुर में उद्योगपतियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

सरकार का इन बिंदुओं पर फोकस
इस बैठक में उन्होंने कई निर्देश भी जारी किए. मोहन यादव ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कोई व्यक्ति निजी जमीन पर उद्योग स्थापित करना चाहता है तो इसके लिए सरकार पूरी मदद करने को तैयार है. सरकार की तरफ से सभी प्रकार की सुविधा दी जाएगी. उनके मुताबिक सरकार नए उद्योगों को ही प्रोत्साहन नहीं दे रही है, बल्कि यदि पुराने उद्योग का विस्तारीकरण किया जाना है तो इस पर भी सरकार उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सभी प्रकार की मदद के लिए तैयार है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है. ऐसी स्थिति में औद्योगिक विकास को लेकर भी सरकार गंभीर है. इसी वजह से स्थानीय स्तर पर सभी जगह इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. इसमें बाहर के निवेशक भी उद्योग स्थापित करने के लिए शामिल हो सकते हैं. जबलपुर में आयोजित इंडस्ट्रीज कानक्लेव में 1,300 उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है. इसमें स्थानीय उद्योगपति भी शामिल हैं.

मोहन यादव ने कहा कि सरकार की ओर से संभावना जताई जा रही है कि लगभग एक हजार उद्योगपति और उनके प्रतिनिधि इस आयोजन में शामिल होंगे. सरकार को यहां भी एक लाख करोड़ के निवेश की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: मोहन सरकार ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, बाघिन के घायल शावकों को लाने चली एक डिब्बे की स्पेशल ट्रेन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget