एक्सप्लोरर

MP की 9 सीटों पर 81 हजार कर्मचारी कराएंगे मतदान, पोलिंग पार्टियां बूथ के लिए रवाना

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा. प्रदेश के 20 हजार 456 मतदान केंद्रों पर वोटिंग कराए जाएंगे.

MP Third Phase Of Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में कल 7 मई को प्रदेश की 9 संसदीय सीटों पर मतदान होगा. प्रदेश की इन 9 सीटों पर 81 हजार कर्मचारी मतदान कराएंगे. यह पोलिंग पार्टियां आज सोमवार (6 मई) को ईवीएम सहित अन्य सामग्री लेकर बूथ के लिए रवाना हुईं हैं. 

जीपीएस लगे वाहनों से इन मतदान दलों को रवाना किया गया है. प्रदेश की इन नौ संसदीय सीटों पर 1 करोड़ 77 लाख मतदाता हैं. कल 7 मई को प्रदेश की मुरैना, भिंड, गुना, ग्वालियर, राजगढ़, सागर, विदिशा, और बैतूल लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. नौ सीटों की मतदान प्रक्रिया को 81 हजार कर्मचारी संपन्न कराएंगे. 

पोलिंग टीम आज बूथ पर ही करेंगी रात्रि विश्राम 
प्रदेश के 20 हजार 456 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा. मतदान के लिए आज सभी दल चुनावी सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए हैं. जिला मुख्यालयों से रवाना होने वाले मतदान दलों को जीपीएस लगे वाहनों से रवाना किया गया है. पोलिंग टीम आज बूथ पर ही रात्रि विश्राम करेंगी. जबकि मंगलवार सुबह डेढ़ घंटे में मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, उसके बाद सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा. 

एक करोड़ 77 लाख मतदान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के अनुसार जिन नौ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है. मतदान के तृतीय चरण में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल संसदीय क्षेत्र में 7 मई को मतदान होगा. यहां पर कुल एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता हैं. 

यह 13 दस्तावेज किए गए हैं निर्धारित 
निर्वाचन आयोग ने 13 दस्तावेज निर्धारित किए हैं, जिनसे मतदान हो सकेगा. इन दस्तावेजों में फोटोयुक्त वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज फोटो सहित, पासपोर्ट, फेसबुक फोटो सहित, बैंक/डाकघर द्वारा जारी, फोटोयुक्त सर्विस पहचान पत्र केन्द्र/राज्य सरकार/सार्वजनिक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी, सांसद, विधायक को जारी आधिकारिक पहचान पत्र, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदाता अपना मतदान कर सकते है.

ये भी पढ़ें: भोपाल में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला, मां ने लगाया हत्या का आरोप
भोपाल: छात्रा ख्याति जैन की संदिग्ध मौत का मामला, मां ने लगाया हत्या का आरोप
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
कौन हैं रजनीश अग्रवाल? मंडी बामोरा से दिल्ली तक का सफर, बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
कौन हैं रजनीश अग्रवाल? मंडी बामोरा से दिल्ली तक का सफर, बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
Exclusive: 'अन्नामलाई को मैं क्यों शुभकामना दूं...' तमिलनाडु बीजेपी के पू्र्व चीफ पर दिग्विजय सिंह का बयान
'अन्नामलाई को मैं क्यों शुभकामना दूं...' तमिलनाडु BJP के पू्र्व चीफ पर दिग्विजय सिंह का बयान

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट
बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और EX-MLA शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट
सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान की कमान
सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान की कमान
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
Embed widget