एक्सप्लोरर

MP: एमपी सरकार ने BJP विधायक पर क्यों लगाया 443 करोड़ का जुर्माना, CM मोहन यादव ने क्या कहा?

MP News: मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक संजय पाठक पर अवैध उत्खनन के आरोप में 443 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह उनकी तीन खनन कंपनियों की जांच के बाद तय हुआ.

मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने अपने ही पार्टी के विधायक पर अवैध उत्खनन के मामले में 443 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल (6 अगस्त) विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेसी विधायकों के सवालों का जवाब देते हुए यह जानकारी लिखित में दी. मामला कटनी के विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय पाठक से जुड़ी खदानों का है.

आरोप है कि विधायक संजय पाठक की जबलपुर के सिहोरा में निर्मला मिनरल्स, आनंद माइनिंग और पैसिफिक एक्सपोर्ट के नाम से तीन खदानें हैं. इन सभी खदानों में जमकर अवैध उत्खनन हुआ है. दरअसल, शिकायतकर्ता आशुतोष मनु दीक्षित ने मार्च 2025 में EOW में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि संजय पाठक से जुड़ी तीनों कंपनियों से स्वीकृत से अधिक मात्रा में अवैध उत्खनन किया गया है.

तीनों कंपनियों पर 443 करोड़ की वसूली निकाली गई

इस शिकायत के बाद 23 अप्रैल को एक जांच टीम बनाई गई. जांच टीम ने 6 जून को रिपोर्ट शासन को सौंपी, जिसमें तीनों कंपनियों पर 443 करोड़ की वसूली निकाली गई. इस कार्रवाई के बाद संजय पाठक और उनकी कंपनियों से जुड़े अधिकारियों से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन कोई भी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

हालांकि, कंपनी के अधिकारियों की तरफ से एक लेटर जरूर जारी किया गया है, जिसमें यह दलील दी गई है कि उनकी कंपनी 70 सालों से माइनिंग के कारोबार में है. कंपनियों द्वारा कोई अवैध उत्खनन नहीं किया गया. जांच दल के अधिकारियों ने बिना मौके पर जाए गलत रिपोर्ट तैयार की है.

सैटेलाइट डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शिकायत की जांच की

दरअसल, विधानसभा में कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह और हेमंत कटारे की ओर से सवाल पूछा गया था कि शिकायतकर्ता आशुतोष मनु दीक्षित की शिकायत पर गठित जांच दल की रिपोर्ट पर क्या कार्रवाई हुई. जिसके जवाब में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखित जानकारी देकर 443 करोड़ के जुर्माने की पुष्टि की.

बता दें कि भारतीय खनन ब्यूरो के अधिकारियों ने सैटेलाइट डेटा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शिकायत की जांच की और अवैध उत्खनन की जांच को सही पाया. कटनी के विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय पाठक एक बड़े माइनिंग कारोबारी हैं. इनके पिता स्वर्गीय सतेंद्र पाठक बड़े कांग्रेसी नेता थे और दिग्विजय सरकार में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री भी रह चुके हैं.

निकाले जा रहे हैं बयान के भी कई मायने

बता दें कि सन 2013 के पहले संजय पाठक भी कांग्रेस के विधायक थे. लेकिन कांग्रेस की हार के बाद उन्होंने कांग्रेस विधायक रहते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया और बीजेपी का दामन थाम लिया. इसके बाद संजय पाठक ने दोबारा चुनाव लड़ा और बीजेपी से विधायक बने. इस दौरान यह भी चर्चा थी कि अपने माइनिंग कारोबार को बचाने के लिए संजय पाठक ने बीजेपी का दामन थामा है.

इस दौरान बीजेपी विधायक संजय पाठक की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह यह कहते हुए साफ तौर पर नजर आ रहे हैं कि पिछले दो सालों से वह परेशानियों का सामना कर रहे हैं. इसके पहले 15 महीने की कांग्रेस सरकार में भी उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. विधायक के इस बयान के भी कई मायने निकाले जा रहे हैं.

Input By : अमरजीत खरे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget