एक्सप्लोरर

Kubereshwar Dham: कुबेरेश्वर धाम में कावड़ यात्रा के दौरान 6 श्रद्धालुओं की मौत, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

Kubereshwar Dham Sehore: मध्य प्रदेश के कुबेरेश्वर धाम में कावड़ यात्रा के दौरान तीन दिनों में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. इसे लेकर मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की है.

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में कावड़ यात्रा के दौरान बीते तीन दिनों में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. यह मामला अब तूल पकड़ चुका है और मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की है.

तीन दिनों में अब तक हुई 6 मौतों में मृतकों की पहचान चतुर सिंह पिता भूरा (50 साल), निवासी पांचवेल, गुजरात; ईश्वर सिंह (65 साल), निवासी रोहतक, हरियाणा; दिलीप सिंह (57 साल), निवासी रायपुर, छत्तीसगढ़, जसवंती बेन पत्नी चंदू भाई (56 साल), निवासी ओम नगर, राजकोट, गुजरात; संगीता गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता (48 साल), निवासी फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश; और उपेंद्र गुप्ता पिता प्रेम गुप्ता (22 साल), निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है.

मौतों के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं आई सामने 

हालांकि, मौतों के कारणों को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. स्थानीय प्रशासन व पुलिस इन मामलों को ‘स्वाभाविक मौत’ बताकर टालने की कोशिश कर रही है.

किसी भी वरिष्ठ अधिकारी ने अभी तक सामने आकर इस पर खुलकर बयान नहीं दिया है, न ही कथावाचक और आयोजक प्रदीप मिश्रा की समिति की तरफ से कोई बयान सामने आया है.

स्थानीय लोगों और परिजनों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है. उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौतें प्रशासनिक लापरवाही और पर्याप्त स्वास्थ्य व्यवस्था न होने का नतीजा हैं.

बता दें, इस हादसे के बाद एक बार फिर पंडित प्रदीप मिश्रा चर्चा में आ गए हैं, क्योंकि यह आयोजन उनके जरिए संचालित कुबेरेश्वर धाम में हो रहा था.

समय-समय पर विवादों में रहे हैं प्रदीप मिश्रा

भारी भीड़ और अव्यवस्था को लेकर मिश्रा समय-समय पर विवादों में भी रहे हैं. मेरठ में 2024 में भगदड़ की स्थिति बनी थी, वहीं 2025 में जशपुर, छत्तीसगढ़ में कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटने से 35 लोग घायल हो गए. 

उनपर आरोप लगे हैं कि उनके आयोजनों में निजी बाउंसर की जगह ‘गुंडों’ का इस्तेमाल होता है. उनके कुछ बयान समाजों में नाराजगी भी पैदा कर चुके हैं. लेकिन तमाम विवादों के बावजूद पंडित प्रदीप मिश्रा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, और भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Embed widget