एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश में गांजे की खेती का बड़ा रैकेट धराया, पुलिस ने जब्त किए दो ट्रक पौधे

MP Police: एमपी पुलिस बड़े पैमाने पर हो रहे गांजे की खेती का खुलासा किया. तस्कर किसानो को ज्यादा मुनाफा का लालच देकर उनसे गांजे की खेती करवाते हैं. पुलिस ने दो ट्रक गांजे का पौधा जब्त किया.

MP Hemp Farming: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) द्वारा नशा मुक्ति अभियान की घोषणा किए जाने के बाद एमपी में बड़े पैमाने पर गांजे की खेती के खुलासे हो रहे हैं. खास बात यह है कि गांजे की खेती के माध्यम से बड़े-बड़े तस्कर किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने का लालच देकर उन्हें बरगला रहे हैं. किसान अधिक मुनाफा हासिल करने के चक्कर में कानून के शिकंजे में फंसते जा रहे हैं. 

दो ट्रक गांजे के पौधे जब्त किये गये

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर 8 अक्टूबर से पूरे मध्य प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के साथ-साथ तस्करी रोकने की भी कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के कई जिलों में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए गांजे की खेती के बड़े रैकेट का पता लगाया.

अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोंडवा थाना क्षेत्र के छोटी हथवी इलाके में स्थित तड़वी फलिया में गांजे की खेती की सूचना मिली थी. जब सूचना की तस्दीक की गई तो पुलिस के कान खड़े हो गए. यहां पर एक-दो नहीं बल्कि कई किसान गांजे की खेती कर रहे थे. पुलिस ने दल-बल के साथ छापामार कार्रवाई करते हुए दो ट्रक गांजे के पौधे जब्त किये. इस मामले में जोगार सिंह, फत्तू, भांगड़ा नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. किसानों के खेत से 1103 गांजे के पौधे जब्त किए गए.

कपास की आड़ में गांजे की खेती

आमतौर पर गांजे की खेती और पहाड़ी इलाकों में की जाती है ताकि पुलिस के हाथ वहां तक नहीं पहुंच सके. अलीराजपुर पुलिस ने भी पहाड़ी और नाला क्षेत्र में दुर्गम मार्ग पर चलते हुए 1103 पौधे जब्त किये. सभी आरोपी कपास की खेती के बीच गांजे के पौधे लगाकर खेती कर रहे थे. 1 महीने के भीतर गांजे के पौधे की कटाई होने वाली थी. अलीराजपुर एसपी मनोज सिंह ने इस बात को माना कि गांजे की खेती के पीछे बड़े तस्कर का हाथ हो सकता है, इसलिए आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि इस इलाके में और भी गांजे के पौधे होने की सूचना मिली है, जिसके आधार पर पुलिस टीम छापा मारने की तैयारी कर रही है.

इसलिए जाल में फंस रहे हैं किसान

प्रकृति की मार और बढ़ रही महंगाई की वजह से लगातार किसानों की आमदनी और मुनाफे में कमी आ रही है. इसी बात का तस्कर फायदा उठा रहे हैं. खासतौर पर ट्राइबल इलाकों में तस्कर किसानों से संपर्क कर उन्हें गांजे के पौधे उगाने की सलाह दे रहे हैं. अलीराजपुर में हुए खुलासे के बाद अब कई जिलों में पुलिस गांजे की खेती का पता लगा रही है. खास बात यह है कि गांजे के बीज मुहैया कराने वाले लोगों तक भी पुलिस के हाथ पहुंच सकते हैं. 

पिछले साल भी हो चुकी है गांजे की खेती

पुलिस पूछताछ आरोपियों ने बताया कि पिछले साल भी वे गांजे की खेती कर चुके हैं. आरोपियों ने कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं, जिन तक पुलिस पहुंचने की कोशिश कर रही है. गांजे की खेती में उन्हें काफी तगड़ा मुनाफा हो रहा था. तस्करों द्वारा उनसे 1 हजार रुपये किलो गांजा लिया जा रहा था जबकि तस्कर बाजार में 3 हजार रुपये किलो तक बेचते हैं. गांजे की छोटी सी पुड़िया 200 से 500 रुपये में दी जाती है. इसका उपयोग नशे के लिए होता है.

MP News: बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget