एक्सप्लोरर

MP News: बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

Indore News: दोनों भाइयों में बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई पर लाठी से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद आरोपी भाई फरार है.

Indore Crime: इंदौर (Indore) शहर में बुधवार देर शाम बड़े भाई ने लाठी से पीट-पीटकर छोटे भाई की निर्मम हत्या (Murder) कर दी और उसकी पत्नी को ऊपरी मंजिल से फेंक कर फरार हो गया. इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई. घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला (Juna Risala) की है जहां पर रिश्तों को तार-तार करते हुए बड़े भाई ने घर में बने बाथरूम को इस्तेमाल करने की छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई को लाठी से इस कदर पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अपने पति को बचाने आई पत्नी को भी बड़े भाई ने पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया जिससे उसके हाथ पैर में चोटें आई हैं.

बाथरूम के इस्तेमाल को लेकर हुआ था विवाद

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर बाजार थाना प्रभारी सुनील श्रीवास्तव तत्काल मौके पर पहुंचे, उन्होंने बताया की जूना रिसाला की बड़ी मस्जिद के पास रहने वाले दो सगे भाई मज्जू और अब्दुल हमीद में बाथरूम जाने को लेकर विवाद हुआ था, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में लड़ाई छिड़ गई. लड़ाई के दौरान बड़े भाई ने मज्जू ने छोटे भाई हमीद पर लाठी से वार किया, जिससे हमीद की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बीच बचाव करने आई मृतक की पत्नी को भी मज्जू ने ऊपर से धक्का दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई.

मौके से फरार हुआ आरोपी

अपने सगे भाई को मौत के घाट उतारने वाला मज्जू इस घटना को अंजाम देने के बाद अपनी दो बेटियों समेत फरार हो गया है. वहीं पुलिस ने मज्जू की पत्नी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक हमीद मकानों में पुताई व रंग रोगन का काम करता था, उसकी घायल पत्नी का एम वाई हॉस्पिटल में इलाज जारी है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें:

MP News: बैंक के विज्ञापन पर भड़के MP के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, आमिर खान को दी यह नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget