एक्सप्लोरर

मंदसौर से किसान न्याय यात्रा का शुभारंभ, कांग्रेस ने की सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग

Congress Kisan Nyay Yatra: किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है. मंदसौर से किसान न्याय यात्रा का शुभारंभ हुआ. जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा.

MP Politics: मध्य प्रदेश में सोयाबीन के भाव पर सियासत थम नहीं रही है. मंदसौर से कांग्रेस ने आज (10 सितंबर) आंदोलन की शुरुआत की है. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि काफी मंथन के बाद मंदसौर से किसान न्याय यात्रा शुरू करने का फैसला लिया गया. किसान न्याय यात्रा के तहत जीतू पटवारी, विधायक आरिफ मसूद, महेश परमार, विपिन जैन सोयाबीन की कीमत का मुद्दा उठा रहे हैं.

जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान 20 साल तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे. अपने कार्यकाल में उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने वादा किया था. लेकिन आज तक खेती किसानों के लिए लाभकारी नहीं बन पायी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार भी सोयाबीन के दाम काफी कम हैं. कांग्रेस ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य छह हजार रुपये करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि किसानों को सोयाबीन की लागत भी नहीं मिल पा रहा है. मंदसौर में कई किसानों ने सोयाबीन की फसल पर ट्रैक्टर चला दी है.

MP में सोयाबीन की कीमत पर सियासत गर्म

किसानों की पीड़ा समझते हुए कांग्रेस ने मंदसौर से न्याय यात्रा का शुभारंभ किया है. जीतू पटवारी के मुताबिक एक बीघा में दो से तीन क्विंटल सोयाबीन की पैदावार होती है. कृषि मंडी पहुंचने तक सोयाबीन की लागत प्रति क्विंटल 4200 रुपये हो जाती है. मंडी में किसानों की फसल सोयाबीन का भाव 3500 रुपये प्रति क्विंटल लगाया जाता है. ऐसे में किसानों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

मंदसौर से कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा शुरू

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किसानों का दर्द समझने की अपील की जाती है. कांग्रेस की मांग है कि किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य छह हजार रुपये दिया जाये. बीजेपी नेता सचिन सक्सेना ने कांग्रेस के आंदोलन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार किसानों का हित समझती है. कांग्रेस नेताओं को किसानों की चिंता करने की जरूरत नहीं है. 50 साल तक देश पर राज करने वाली पार्टी को किसानों की याद नहीं आई. अभी विपक्ष में होने पर कांग्रेस को किसान‌ याद आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

एमपी के रीवा एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने का रास्ता साफ, CM मोहन यादव ने जताई खुशी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget