एक्सप्लोरर

Uniform Civil Code: सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- 'भारत में समान नागरिक संहिता लागू होने का समय आ गया'

Uniform Civil Code: सीएम शिवराज ने कहा कि समान अधिकारों के लिए समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू किया जाना जरूरी है. वहीं, गांव से बाहर जाने वाले और दूसरे प्रदेशों से आने वालों का भी रिकॉर्ड रखा जाएगा.

CM Shivraj Singh Chouhan on UCC: मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने समान नागरिक संहिता पर बड़ा बयान दिया है. एक कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि अब भारत में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि वह समान नागरिक संहिता के पक्षधर हैं और इसके लिए एमपी में जल्द कमेटी का भी गठन किया जाएगा. 

सीएम शिवराज का सवाल- 'एक देश में अलग-अलग विधान क्यों?'
दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान सेंधवा के चाचरिया में 'पेसा जागरूकता सम्मेलन' में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय की जनता को पेसा एक्ट की जानकारी दी और इसके लिए जागरूक किया. इसी के साथ सीएम शिवराज ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में समान नागरिक संहिता लागू होनी चाहिए. सीएम शिवराज ने सवाल किया कि एक ही देश में दो विधान क्यों? समानता के लिए नागरिकों को एक समान अवसर मिलने चाहिए. 

महिलाओं के हक के लिए सीएम शिवराज ने कही यह बात
सीएम शिवराज ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं की आवाज में आवाज मिलाते हुए कहा कि पुरुष को एक ही शादी करनी चाहिए. सभी को एक ही पत्नी रखने का अधिकार होना चाहिए. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी बेटी से शादी कर के लोग उसके नाम पर जमीन खरीद लेते हैं और फिर सरपंच का चुनाव लड़ते है. इसके जरिए लोग बहुत फायदे उठा रहे हैं. ऐसे में सीएम शिवराज ने स्पष्ट किया है कि छल-कपट या धर्मांतरण से ली गई आदिवासी की जमीन ग्रामसभा के जरिए वापस दिलाई जाएगी.

मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में
इसके अलावा, मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर्सेस की हिन्दी में शुरुआत करवाने की बात पर सीएम शिवराज ने कहा कि बड़े-बड़े लोगों ने षड्यंत्र कर अंग्रेजी थमा दी ताकि गरीब पीछे ही रह जाएं. इसलिए देश में पहली बार एमपी सरकार ने इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में कराने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें: MP Pension Scheme: नए साल पर शिवराज सरकार का तोहफा, पेंशनर्स के लिए 5% बढ़ा महंगाई भत्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
Datia By-election Result 2026 Highlights: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget