एक्सप्लोरर

सीएम मोहन यादव की सुरक्षा का जिम्मा महिला कर्मचारियों ने संभाला, क्या संदेश देना चाहते हैं मुख्यमंत्री?

Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री मोहन यादव की चालक सीट पर सवार इंस्पेक्टर इरशाद अली का कहना है कि महिलाओं को यह संदेश मिल चुका है कि महिला सशक्तीकरण हो रहा है. महिला किसी से कम नहीं हैं,

International Women Day 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश में अभिनव प्रयोग किए गए. मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के पास रही. वहीं, अन्य व्यवस्थाएं भी महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने ही संभालीं.

सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के पास है, वहीं मुख्यमंत्री का वाहन इंस्पेक्टर इरशाद अली चला रही हैं. कारकेड के वाहनों की जिम्मेदारी सपना सहित अन्य महिला चालकों पर है. ओएसडी का दायित्व अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा क्षोत्रीय निभा रही हैं और प्रेस अधिकारी की जिम्मेदारी बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति ही मां और बहन प्रधान है, इसीलिए हमने अपने देश का नाम भी भारत माता रखा है. लेकिन, अंतरराष्ट्रीय जगत की दृष्टि से 8 मार्च महिला दिवस है. सभी बहनों को बधाई देता हूं. आज हमारी गाड़ी संचालन से लेकर सारी सुरक्षा की व्यवस्था, सहायक से लेकर सभी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी महिला-बहनों ने संभाली है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव की चालक सीट पर सवार इंस्पेक्टर इरशाद अली का कहना है कि महिलाओं को यह संदेश मिल चुका है कि महिला सशक्तीकरण हो रहा है. महिला किसी से कम नहीं हैं, जो पुरुष कर सकते हैं, उससे बेहतर महिलाएं कर सकती हैं. ऐसे मौके मिलते रहने चाहिए, जिससे महिलाएं अपने को साबित कर सकें.

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सोनम शर्मा ने कहा कि इस पहल से समाज में यही संदेश जाएगा कि जो काम पुरुष कर सकते हैं, वह काम महिलाएं भी कर सकती हैं, महिलाएं अपने आप को पीछे न समझें.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी भोपाल सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इन कार्यक्रमों में महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी जिंदगी में आ रहे बदलाव की चर्चा हो रही है.

इसे भी पढ़ें: MP: बुरहानपुर के असीरगढ़ किले में सिक्के मिलने का दावा! मोबाइल की टॉर्च से देर रात के खुदाई करते हैं ग्रामीण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-भोपाल में त्योहार फीके करेगी चीनी! 20 दिन 65 रुपये हुए दाम
दिल्ली-भोपाल में त्योहार फीके करेगी चीनी! 20 दिन 65 रुपये हुए दाम
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget