एक्सप्लोरर

एमपी उपचुनाव: कांग्रेस ने दिया 'बिकाऊ और टिकाऊ' का नारा, तो BJP लेकर आई विकास का मुद्दा

MP By Election 2024: मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बीजेपी विकास और कांग्रेस भ्रष्टाचार पर चुनाव लड़ रही है. विजयपुर सीट पर कांग्रेस "बिकाऊ और टिकाऊ" का मुद्दा उठा रही है.

MP By Election 2024: मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने मुद्दे जनता के बीच रख दिए हैं. कांग्रेस "बिकाऊ और टिकाऊ" का नारा दे रही है तो भारतीय जनता पार्टी "सरकार का साथ, विकास की बात" के मुद्दे पर जनता के बीच जा रही है.

मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक का कहना है कि विजयपुर विधानसभा सीट पर अलग मुद्दे हैं जबकि बुधनी विधानसभा सीट पर अलग बात को ध्यान में रखकर मतदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विजयपुर में इस बार "बिकाऊ और टिकाऊ" का मुद्दा सबसे बड़ा है.

इसी मुद्दे पर कांग्रेस जनता के बीच जा रही है. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया का कहना है कि विजयपुर विधानसभा सीट पर विकास, संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं का नेटवर्क, डबल इंजन की सरकार और "सरकार का साथ विकास की बात" के नारे पर चुनाव लड़ा जा रहा है.

लाडली बहनों के मुद्दे पर कांग्रेस की चुप्पी
विजयपुर और बुधनी में लगभग 1 लाख लाडली बहनें हैं. इस मुद्दे पर जब कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश नायक से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ नहीं कह सकते हैं, लेकिन विजयपुर में कांग्रेस अभी काफी आगे चल रही है. उन्होंने कहा है कि पिछले चुनाव में लाडली बहन योजना का असर देखने को मिला था. बीजेपी प्रवक्ता का कहना है की लाडली बहन योजना ही नहीं बल्कि अन्य कई योजनाओं का भी बीजेपी को या लाभ मिलने वाला है.

बुधनी ने विधानसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के मुद्दे
बुधनी विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता मुकेश नायक का कहना है कि यहां पर शिवराज सिंह चौहान ने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया लेकिन जनता में काफी असंतोष है. बुधनी क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है. कांग्रेस ने इस बार मजबूत नेता को उम्मीदवार बनाया है. दूसरी तरफ बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान के विकास के मुद्दे पर बुधनी विधानसभा सीट पर बटन दबाया जाएगा. बीजेपी का कहना है कि बीजेपी उम्मीदवार अनुभवी होने के साथ-साथ क्षेत्र से जुड़ा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget