एक्सप्लोरर

MP Election: क्या पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ा जाएगा मध्य प्रदेश का चुनाव? लगातार कर रहे राज्य का दौरा

MP Election: मध्य प्रदेश में PM मोदी के लगातार दौरों के बीच कयासआराई शुरू हो चुकी है. बीते विधानसभा चुनावों में उन्होंने जिन सीटों का दौरा किया वहां पर बीजेपी ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की थी.

MP Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बीजेपी सरकार (BJP Government) एक बार फिर सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रही है. दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के बार- बार मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. इन सब के बीच यह ज्वलंत सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ा जाएगा?

मध्य प्रदेश में लगातार 18 सालों से बीजेपी का सत्ता पर कब्जा है. इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. दूसरी तरफ बीजेपी भी सत्ता की चाबी विपक्ष के हाथों में देना नहीं चाहती है. इसके लिए अभी से पूरी तैयारियां कर ली गई है. बीजेपी का संगठन बूथ स्तर तक सम्मेलन आयोजित कर विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है.

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के मुताबिक बीजेपी मध्य प्रदेश का सबसे मजबूत राजनीतिक संगठन है. इस संगठन का दूर-दूर तक दूसरा कोई राजनीतिक संगठन मुकाबला नहीं कर सकता है. यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी स्वीकारते हैं कि बीजेपी के सामने कांग्रेस का संगठन कमजोर है, लेकिन इस बार जनता और बीजेपी का मुकाबला होने की वजह से कांग्रेस को फायदा मिलने की भी संभावनाएं जताई जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चर्चा के दौरान इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि इस बार बीजेपी के खिलाफ जनता चुनाव लड़ रही है.

पीएम मोदी की सक्रियता के क्या हैं मायने?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 3 महीनों से लगातार मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. वे अलग- अलग कार्यक्रमों में मंच से मध्य प्रदेश सरकार की तारीफ करते देखे जा सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाल ही में भोपाल दौरा हुआ है. वे 1 जुलाई को फिर शहडोल आ रहे हैं. यहां पर आयुष्मान कार्ड के एक करोड़ हितग्राही होने पर प्रतीकात्मक रूप से लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगे. इसके अलावा और भी कई स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मध्य प्रदेश में सक्रियता से विपक्ष भी कहीं ना कहीं पहले से ज्यादा सक्रिय हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपना अलग वोट बैंक है. ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की भी अभी से तैयारी में जुट गए हैं. 

भ्रष्टाचार के भाषण पर कांग्रेस ने दिया जवाब

पीएम नरेंद्र मोदी ने भोपाल से पूरे मध्य प्रदेश को यह संदेश दिया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर भ्रष्टाचार बढ़ जाएगा. प्रधानमंत्री ने यह तक कहा कि बीजेपी के जीतने पर जनता की जीत होगी, लेकिन कांग्रेस की जीत एक परिवार की जीत है. दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर तंज कसते हुए लिखा है कि "अमीरो के लिए राहत पैकेज, गरीबों के लिए भाषण पैकेज और मध्यमवर्गीय के लिए आत्मनिर्भर पैकेज" की घोषणा हो चुकी है. मतलब साफ है कि अब कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर निशाना साध रही है.

इस तैयारी में जुटी कांग्रेस

बीते विधानसभा चुनावो पर नजर डालें तो देखते हैं कि पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले, जहां पर भी सभा की वहां पर बीजेपी को रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली. इतना ही नहीं उस विधानसभा क्षेत्र के आसपास की सीटों पर भी बीजेपी को फायदा मिला है. प्रधानमंत्री का जादू कांग्रेस देख चुकी है. यही वजह है कि इस बार प्रधानमंत्री का दौरा जनता के बीच प्रभावी असर न छोड़ें, इसके लिए भी कांग्रेस पूरी ताकत लगा रही है. 

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश कैबिनेट ने कर्मचारियों के तबादले की बढ़ाई डेट, छह नए मेडिकल कॉलेज की मिली सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sehore News: सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरों का धावा, दानपेटी तोड़कर नकदी साफ, CCTV में कैद
सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरों का धावा, दानपेटी तोड़कर नकदी साफ, CCTV में कैद
MP Rajya Sabha Election: BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, 'हमारे सभी विधायक...'
MP राज्यसभा चुनाव: BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, 'हमारे सभी विधायक...'
पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा-टूरिया मार्ग पर जुगनी बाघिन का कुनबा, 4 शावकों संग सड़क पार करते दुर्लभ नजारा
पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा-टूरिया मार्ग पर जुगनी बाघिन का कुनबा, 4 शावकों संग सड़क पार करते दुर्लभ नजारा
सोशल मीडिया पर सोने-चांदी की रईसी दिखाना इन्फ्लुएंसर को पड़ा भारी, चोरों ने उड़ा लिए लाखों के जेवर
सोशल मीडिया पर सोने-चांदी की रईसी दिखाना इन्फ्लुएंसर को पड़ा भारी, चोरों ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर बीजेपी पहला रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Airport Storm Viral Video: तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
Embed widget