एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव में टिकट कटा तो बीजेपी नेता को आया हार्ट अटैक, दिग्विजय सिंह समेत कई नेता पहुंचे मिलने

MP Election 2023 News: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पांचवी सूची में भोपाल दक्षिण पश्चिम से दावेदारी कर रहे पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को टिकट नहीं देते हुए भगवान दास सबनानी को उम्मीदवार बना दिया.

MP Assembly Elections 2023: भोपाल (Bhopal) की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे पूर्व मंत्री और बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता (Umashankar Gupta) को जब टिकट नहीं मिला तो वे अवसाद में चले गए. इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया. उनका भोपाल के अस्पताल में इलाज चल रहा है. उमाशंकर गुप्ता का हाल-चाल जानने के लिए बीजेपी ही नहीं बल्कि कांग्रेस (Congress) के नेता भी अस्पताल पहुंचे. 

इनमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) भी शामिल थे. भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पांचवी सूची में भोपाल दक्षिण पश्चिम से दावेदारी कर रहे पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को टिकट नहीं देते हुए भगवान दास सबनानी को उम्मीदवार बना दिया. इसके बाद पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को हार्ट अटैक आ गया. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उमाशंकर गुप्ता के हार्ट की एंजियोप्लास्टी हुई है. उन्हें दो स्टैंड डाले गए है. चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है. 

उमाशंकर गुप्ता से मिलने पहुंचे कई बीजेपी नेता
उमाशंकर गुप्ता से मिलने के लिए बीजेपी के कई नेता अस्पताल पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी उनके हाल-चाल जाने. उमाशंकर गुप्ता दक्षिण-पश्चिम सीट से दो बार लगातार विधायक रह चुके हैं. उमाशंकर गुप्ता बीजेपी सरकार में गृहमंत्री भी रह चुके हैं. साल 2018 के चुनाव में गुप्ता को कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा ने चुनाव हार दिया था. इस बार भी वे दक्षिण पश्चिम सीट से अपना दावा कर रहे थे. 

पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता एक तरफ जहां अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके समर्थक लगातार बीजेपी नेताओं के बंगलो का घेराव कर रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से भी टिकट कटने के बाद गुप्ता समर्थकों ने मुलाकात की और टिकट बदलने की मांग उठाई. 

Lok Sabha Election 2024: फिर बोलीं उमा भारती, 'मैं लड़ूंगी 2024 का चुनाव...', कहा- अब BJP प्रमुख के बोलने की बारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget