एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: फिर बोलीं उमा भारती, 'मैं लड़ूंगी 2024 का चुनाव...', कहा- अब BJP प्रमुख के बोलने की बारी

Madhya Pradesh: उमा भारती ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के ठीक पहले एक बार फिर अपनी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा का जिक्र कर दिया है. साथ ही उन्होंने अब गेंद बीजेपी प्रमुख के पाले में डाल दी है.

Uma Bharti News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर अपनी पार्टी को असहज कर देने वाला बयान दिया है. उन्होंने दोहराया है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं, लेकिन इस विषय में अब उन्हें नहीं बल्कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को वक्तव्य देना है. इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिग्गज नेता उमा भारती ने कार्तिक मास में पूरे महीने हिमालय जाने की अटकलों को भी झूठा बताया है.

उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर बयान जारी करते हुए दो महत्वपूर्ण बातें कहीं हैं. उन्होंने कहा कि कई बार खबर को छोटा करने के चक्कर में मेरी पूरी बात नहीं आ पाती. अपने ट्वीट के ही जरिए मैं हाल की ही अपनी दो बातें फिर से स्पष्ट कर रही हूं. इसी दौरान उमा भारती ने बताया कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनके उतरने की बात शरारत पूर्ण थी और ये अफवाह उन्हें नीचा दिखाने के लिए फैलाई गई थी. दरअसल बीजेपी ने 7 सांसदों समेत अपने दिग्गजों को विधानसभा चुनाव में उतारा था, तब उमा भारती के चुनाव लड़ने की अफवाह भी उड़ी थी. इसी का जवाब उन्होंने ट्वीट के जरिए दिया.

इसी के साथ उमा भारती ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी अपना रुख साफ कर दिया. उमा भारती ने ट्वीट के जरिए कहा कि उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 के दौरान ही कह दिया था कि वो 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. इसी के साथ उन्होंने अपने पाले से गेंद निकाल बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के पाले में डालते हुए कहा कि इस बारे में उनके बोलने का समय खत्म हो गया है और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष ही इसपर बयान दे सकते हैं.

विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ठ करने के बाद उमा भारती ने एक और अफवाह का खंडन किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कार्तिक महीने में कुछ समय के लिए हिमालय जाने की बात कही थी इसका मतलब पूरा महीना नहीं है. उन्होंने अपने इस कथन को आगे जारी रखते हुए कहा, 'हां मेरी कुछ दिनों की अनुपस्थिति का मतलब यह न निकाला जाए कि मैं पार्टी को हराना चाहती हूं. हारना जीतना हमारे कर्मों से और जनता के आशीर्वाद से तय होता है.'

MP Elections 2023: 'मैं वह घोड़ा जिसे जितनी घास खिलाओगे उतना तेज दौड़ेगा,' चुनाव प्रचार में ये क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget