एक्सप्लोरर

MP Elections: बीजेपी की दूसरी लिस्ट आने के बाद उठने लगे विरोध के स्वर, सीधी के बाद अब सतना में भी हो रहा विरोध

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जैसे ही जारी हुई, वैसे ही पार्टी में विरोध भी शुरू हो गया है, टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज हैं.

MP Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की दूसरी सूची के बाद भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं. सीधी जिले में विधायक केदार शुक्ला को टिकट नहीं मिलने से जहां सीधी जिले से बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अपना त्याग पत्र भेज दिया है. डॉ. मिश्रा का त्याग पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तो इसी तरह सतना से सतना विधानसभा से सांसद गणेश सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने पर बीजेपी नेता रत्नाकर चतुर्वेदी ने खुलकर विरोध कर दिया है.

बीजेपी की दूसरी सूची आने के बाद सीधी जिले में विरोध देखने को मिला. सीधी जिले से बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्रा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेज दिया है. पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने विधायक केदार शुक्ला के टिकट कटने पर नाराजगी जताई है. पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा भेजे गए त्यागपत्र में लिखा ''मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी दायित्वों से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं. अभी तक के मेरे द्वारा किए कार्यों से अगर पार्टी को कोई क्षति हुई होगी तो क्षमा करें.''

बीजेपी पर मनमानी का आरोप
सतना विधानसभा से सांसद गणेश सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने पर बीजेपी नेता रत्नाकर चतुर्वेदी ने खुलकर विरोध कर दिया है और उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतारने के लिए ताल ठोक दी है. बीजेपी नेता रत्नाकर चतुर्वेदी ने सांसद गणेश सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए यह तक कह दिया कि बीजेपी मनमानी कर रही है.

लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
रत्नाकर तिवारी का कहना है कि पार्टी मनमानी कर रही है. क्या सांसद कोरोना के समय नहीं निकल सकते थे. कोरोना के समय कोई भी बड़ा नेता शहर में नहीं सामान्य परिवार के लोगों ने कोरोना के समय गरीबों की मदद की. मैं सतना विधानसभा की जनता की ताकत बनकर, उनसे चर्चा करने के बाद यदि सतना की जनता मुझे आशीर्वाद देगी तो मैं निश्चित चुनाव लडूंगा.

ये भी पढ़ें: MP News: भोपाल में राजनीतिक कुंभ के बाद दिखेगा धार्मिक महाकुंभ का नजारा, जानें ट्रैफिक अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget