एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: विधानसभा के बाद लोकसभा का चुनावी रण! ECI का जिला निर्वाचन अधिकारियों दिया ये आदेश

MP Lok Sabha Election 2024: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. निर्वाचन आयोग के सीनियर अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद इसमें तेजी आने की संभावना है.

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों की विधानसभा चुनाव की थकान अभी उतरी भी नहीं थी कि, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का पत्र जबलपुर सहित सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों तक पहुंच गया है. जिला निर्वाचन कार्यालय में पत्र पहुंचते ही सक्रियता भी बढ़ गई है क्योंकि पत्र सीधे भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से आया है. इसमें साफ कहा गया है कि स्टेट कॉन्टैक्ट सेंटर एससीसी और डिस्ट्रिक्ट्र कॉन्टैक्ट सेंटर डीसीसी को सक्रिय किया जाए. इन सेंटरों को पूरी तरह से कार्यों के लिए तैयार रखा जाए. इन सेंटरों के जरिए मतदाता सूची से सम्बंधित तमाम शिकायतों का निराकरण किया जाता है.

बताया जाता है कि जैसे ही भारत निर्वाचन आयोग का पत्र जबलपुर कलेक्ट्रेट पहुंचा, अधिकारी भी सक्रिय हो गए और तत्काल ही इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. इसके बाद जिला सम्पर्क सेंटर को सक्रिय किया गया. हालांकि, इस विभाग में विधानसभा चुनाव से जुड़े कार्य पूर्व से चल रहे थे, इसलिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई.

निर्वाचन आयोग ने पत्र में क्या कहा?
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अक्टूबर में आचार संहिता लागू हुई थी. 21 अक्टूबर से नामांकन शुरू हुए थे. 17 नवंबर को मतदान कराया गया और 3 दिसंबर को परिणामों की घोषणा हुई थी. अब लोकसभा चुनावों के लिए भारत निर्वाचन आयोग से पत्र जारी हो गया है. इस पत्र में कहा गया है कि स्टेट और डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर को सक्रिय किया जाए. इनके जरिए मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा. इन दोनों ही सेंटर के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 है, जिसके जरिए वोटर आई-कार्ड और अन्य शिकायतों को हल किया जाता है.

लोकसभा चुनाव में जल्द आएगी तेजी
निर्वाचन कार्य से जुड़े जानकारों का कहना है कि जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी और उसके बाद निर्वाचन कार्यों में तेजी आ जाएगी. सबसे पहले मतदाता सूची को अपडेट करने का काम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

MP Election Result: 'जब कर्नाटक जीती थी उसी दिन कांग्रेस मध्य प्रदेश हार गई थी...', ऐसा क्यों बोले शिवराज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, कई नेताओं की परीक्षा; भोपाल से दिल्ली पहुंचेगी गूंज
दतिया उपचुनाव के नतीजे आज, कई नेताओं की परीक्षा; भोपाल से दिल्ली पहुंचेगी गूंज
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget