एक्सप्लोरर

MP Election Result: 'जब कर्नाटक जीती थी उसी दिन कांग्रेस मध्य प्रदेश हार गई थी...', ऐसा क्यों बोले शिवराज?

MP Politics: गुना में शिवराज सिंह चौहान ने आने वाले लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार भी किया.

Madhya Pradesh Politics: मध्य प्रदेश में जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के नाम पर अब भी संशय बना हुआ है. वहीं इस बीच गुना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को जमकर घेरा है. उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर हमला बोला है. उन्होंने कर्नाटक का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

कांग्रेस को उसके अहंकार ने हराया- शिवराज सिंह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,"कांग्रेस कह रही है की हमें ईवीएम ने हरा दिया लेकिन कांग्रेस को ईवीएम ने नहीं उनके अहंकार ने उन्हें हरा दिया. जिस दिन कर्नाटक में कांग्रेस जीती थी उसी दिन कांग्रेस मध्य प्रदेश हार गई थी. उनको अहंकार हो गया था की अब हम मंत्री बनेंगे लेकिन उनके अहंकार ने उनको मध्य प्रदेश में हरा दिया."

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे. ईवीएम की गड़बड़ी थी तो वे(कांग्रेस) छिंदवाड़ा में कैसे जीत गए? कर्नाटक में कैसे जीत गए? हिमाचल में कैसे जीत गए? वे तो पहले से ही कहने लगे थे. पता चल गया था कि अब हारेंगे तो ईवीएम, ईवीएम, ईवीएम कर रहे थे. ईवीएम नहीं उनका अहंकार हारा है. जनता ने उनको नकारा है."

29 लोकसभा सीटें जीतने का किया दावा
गुना में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मै यहां प्रधानमंत्री मोदी के लिए मध्यप्रदेश में लोकसभा की सभी 29 सीटें जिताने के लिए आया हूं. हम पीएम मोदी के गले में 29 सीटों की हारों की माला पहनाएंगे. जो लोग राघोगढ़ को अपने बाप की बपौती मान बैठे हैं अबकी बार राघोगढ़ की जनता उनको सबक सीखाने वाली है. राघोगढ़ आज विकास में पिछड़ा हुआ है बल्कि यह तो मुख्य इलाका है."

ये भी पढ़ें

BJP MP Observer: बीजेपी ने बना दिए मध्य प्रदेश के पर्यवेक्षक, ये जानेंगे विधायकों के मन की बात फिर होगा मुख्यमंत्री का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget