एक्सप्लोरर

इंदौर के होटल में अमेरिकी प्रोफेसर की मौत, रात का खाना खाकर सोए, सुबह लाश देख मचा हड़कंप

Indore News: इंदौर में विदेशी नागरिक की मौत से हड़कंप मच गया. सोमवार को अमेरिकी नागरिक का शव होटल के कमरे से बरामद हुआ. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

MP News: इंदौर के होटल रेडिसन में अमेरिका से आए एक प्रोफेसर की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है. डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है. विजय नगर पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है.

यूनिवर्सिटी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर आए अमेरिकी प्रोफेसर की पहचान हो गयी है. 36 वर्षीय विलियम माइकल रेनॉल्ड्स पेशे से शिकागो की नॉर्थ पार्क यूनिवर्सिटी में एडमिशन रिप्रेजेंटेटिव थे. अमेरिकी नागरिक 30 अगस्त से फाइल स्टार होटल के रूम नंबर 202 में ठहरे थे.

रविवार को विलियम रात का खाना खाकर कमरे में सोने चले गये. सोमवार सुबह होटल का स्टाफ मॉर्निंग कॉफी देने पहुंचा. विलियम ने कमरे का दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खोला. दो घंटे तक कमरे से रिस्पांस नहीं मिलने पर होटल स्टाफ ने विजय नगर पुलिस को सूचना दी.

इस बीच होटल का स्टाफ कमरे का ताला खोलकर अंदर घुसा. विलियम बिस्तर पर अचेत पड़े हुए मिले. पुलिस ने होटल में पहुंचकर विलियम को तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया. एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.

होटल के कमरे से अमेरिकी प्रोफेसर का मिला शव

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से अमेरिकी प्रोफेसर की मौत का कारण पता चलेगा. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतीया ने बताया कि रेडिसन होटल से डेड बॉडी बरामद किया गया है. स्टाफ ने थाना विजय नगर में घटना की जानकारी दी थी.

बताया गया कि शिकागो के रहने वाले विलियम माइकल रेनॉल्ड्स 30 अगस्त से होटल में ठहरे थे. आज यानी 2 सितंबर को चेक आउट करने वाले थे. मुलाकाती ने होटल स्टाफ को बताया कि अमेरिकी प्रोफेसर कमरा नहीं खोल रहे हैं. होटल स्टाफ कमरे का ताला खोलकर अंदर घुसा. विलियम बिस्तर पर मृत हालत में मिले. फिलहाल एसीपी विजयनगर और पुलिस का अमला मौके पर है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि रविवार को तबीयत खराब होने पर विलियम ने बॉम्बे हॉस्पिटल में जाकर चेकअप भी कराया था. 

ये भी पढ़ें-

MP में डेढ़ करोड़ नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य, इस तरह BJP के बन सकते हैं सदस्य

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलत नंबर डायल कर दिया, ये तो विरोध प्रदर्शन का दौर है', आरक्षित सीटों के रोटेशन पर CJI का तंज
'गलत नंबर डायल कर दिया, ये तो विरोध प्रदर्शन का दौर है', आरक्षित सीटों के रोटेशन पर CJI का तंज
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget