एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: मध्य प्रदेश में जल्द दौड़ेगी पहली 'वंदे भारत ट्रेन', इंदौर से जबलपुर सिर्फ 7 घंटे का होगा सफर

Jabalpur-Indore Vande Bharat Express: चेन्नई की रेल कोच फैक्ट्री से रैक मिलते ही मध्य प्रदेश की पहली 'वंदे भारत ट्रेन' दौड़ा दी जाएगी. इंदौर से जयपुर के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में पहली 'वंदे भारत' ट्रेन जल्द ही चल सकती है. 'वंदे भारत' ट्रेन की मार्च के अंतिम सप्ताह में जबलपुर-इंदौर के बीच चलने की संभावना है. जबलपुर रेल मंडल में 'वंदे भारत' ट्रेन चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है. यहां के कोचिंग यार्ड में 'वंदे भारत' ट्रेन के रैकों का रख रखाव किया जाएगा. जबलपुर-इंदौर रुट पर 'वंदे भारत ट्रेन' चलने से मध्य प्रदेश के तीन प्रमुख शहर इंदौर, भोपाल और जबलपुर आपस में तेज गति की रेल सुविधा से जुड़ जाएंगे. इंदौर के बीजेपी सांसद शंकर लालवानी और जबलपुर के बीजेपी सांसद राकेश सिंह भी 'वंदे भारत ट्रेन' के लिए काफी समय से प्रयासरत है.

दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि चुनावी साल होने कारण मध्य प्रदेश में जल्द से जल्द 'वंदे भारत ट्रेन' चलाने के लिए बीजेपी नेता रेल मंत्रालय पर दबाव बना रहे हैं. शिवराज सरकार भी 'वंदे भारत ट्रेन' चालू करने के लिए प्रयासरत है. कहा जा रहा है कि चेन्नई की रेल कोच फैक्ट्री से रैक मिलते ही मध्य प्रदेश की पहली 'वंदे भारत ट्रेन' दौड़ा दी जाएगी. वहीं इंदौर से जयपुर के बीच एक और वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी तैयारी की जा रही है. रेल सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश के रेल के यात्रियों को जल्द ही 'वंदे भारत ट्रेन' में सफर का आनंद मिल सकेगा. 

ये होगा वंदे भारत का रूट
रेल सूत्रों की मानें तो मार्च के अंतिम सप्ताह से 'वंदे भारत ट्रेन' जबलपुर से इंदौर के बीच दौड़ने लगेगी. इस रूट पर देश की सबसे तेज गति की ट्रेन चलाने की तैयारी मंडल स्तर पर पूरी कर ली गई है. ट्रेन के आधुनिक रैकों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी जबलपुर मंडल के पास होगी. इसके लिए मुख्य स्टेशन से लगे कोचिंग यार्ड में इन रैकों का रखरखाव किया जाएगा. फिलहाल, जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वंदे भारत ट्रेन जबलपुर से सुबह 5 बजे चलकर इटारसी, भोपाल, उज्जैन होते हुए इंदौर पहुंचेगी.

100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी
वहीं वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजे इंदौर से रवाना होकर इसी रास्ते से जबलपुर वापस आएगी. हालांकि, वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 160 किमी प्रति घंटे की है, लेकिन जबलपुर से भोपाल और भोपाल से इंदौर के बीच बने रेलवे ट्रैक की अधिकतम गति 130 किमी प्रतिघंटा की है. इसके चलते इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन को उसकी फुल स्पीड से चलाना संभव नहीं होगा. इसे ध्यान में रखते हुए मंडल का ऑपरेटिंग विभाग इसे औसत 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पर चला सकता है. इसका सफर करीब 7 घंटे में पूरा होगा.

ये भी पढ़ें

MP News: रेलवे ने बजरंग बली को भेजा नोटिस, अतिक्रमण हटाने का खर्चा वसूली की चेतावनी भी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget