एक्सप्लोरर

MP News: रेलवे ने बजरंग बली को भेजा नोटिस, अतिक्रमण हटाने का खर्चा वसूली की चेतावनी भी दी

Morena News: झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि मंदिर रेलवे की जमीन पर बना है. उन्होंने बजरंग बली के नाम नोटिस जारी होने को क्लेरिकल गलती बताया. उन्होंने कहा कि अब इसे सुधार दिया गया है.

Indian Railway News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे के ग्‍यारहमुखी हनुमान मंदिर के भगवान बजरंगबली को रेलवे ने नोटिस थमा दिया है.इस नोटिस में सात दिन में मंदिर का अतिक्रमण न हटाने पर उन्हें जबरन कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. रेलवे ने कहा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर आने वाला खर्च भी उनसे ही वसूला जाएगा.मंदिर पर भगवान के नाम नोटिस चस्पा करने का मामला तूल पकड़ने लगा. लोगों ने इसका विरोध शुरू किया. इसे देखते हुए रेलवे ने दूसरा नोटिस जारी किया. इसे पुजारी के नाम जारी किया गया है. 

रेलवे ने सुधारी गलती

बजरंगबली को भेजे गए नोटिस की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सबलगढ़ में श्योपुर-ग्वालियर ब्राडगेज लाइन का काम चल रहा है. यहां से अन्य अतिक्रमण भी हटाए गए हैं. मंदिर रेलवे की जमीन पर बना है. पहले बजरंग बली के नाम नोटिस जाना क्लेरिकल गलती थी, जिसे सुधार दिया गया है,नया नोटिस पुजारी के नाम दिया गया है.

झांसी रेल मण्डल के वरिष्ठ खण्ड अभियंता, जौरा अलापुर की ओर से नौ फरवरी को बजरंग बली सबलगढ़ के नाम से जारी नोटिस एमएस रोड, दीवान पैलेस के सामने स्थित ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर के बाहर चस्पा कर दिया गया. यह मंदिर 108 साल से ज्यादा पुरानी नैरोगेज लाइन से करीब 25 से 30 फीट दूरी पर स्थित है. यही नैरोगेज लाइन अब ब्राडगेज में बदली जा रही है. रेलवे ने मंदिर को ब्राडगेज लाइन की जद और रेलवे की जमीन में बताते हुए हटाने का नोटिस जारी किया है.

क्या लिखा है रेलवे के नोटिस में

नोटिस में भगवान बजरंग बली को संबोधित करते हुए लिखा गया है, ''आपके द्वारा सबलगढ़ के मध्य किलोमीटर में मकान (मंदिर) बनाकर रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है. अत: आप इस नोटिस के सात दिन के अंदर रेलवे भूमि पर किया गया अतिक्रमण हटाकर रेलवे भूमि को खाली करें अन्यथा आपके द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्रवाई की जाएगी.इसका हर्ज और खर्च की जिम्मेदारी स्वयं आपकी (भगवान बजरंग बली की) होगी.''

ये भी पढ़ें

MP Crime News: गुना में छात्रा को स्कूल से बाहर बुला की फायरिंग, फिर रेलवे पटरी के पास मिला आरोपी का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget