एक्सप्लोरर

MP Dengue News: कोरोना से निपटे तो अब डेंगू का डर, एमपी में अब तक डेंगू के 1200 मरीज

मध्य प्रदेश में डेंगू के केस लगातार बढ़ते जा रहे है. वहीं भोपाल में अब तक डेंगू के 271 मरीज मिल चुके हैं. जबकि ग्वालियर में 201 और विदिशा में 165 लोग डेंगू प्रभावित है.

Madhya Pradesh News: बीते दो साल तक कोरोना (Corona) महामारी से जूझ चुके मध्य प्रदेश वासियों को अब डेंगू (Dengue) डंक मार रहा है. प्रदेश में अब तक 1200 से ज्यादा मरीज डेंगू प्रभावित मिल चुके हैं. सबसे अधिक मामले राजधानी भोपाल (Bhopal), विदिशा (Vidisha)  व ग्वालियर (Gwalior) में आ रहे हैं. भोपाल में अब तक डेंगू के 271 मरीज मिल चुके हैं. जबकि ग्वालियर में 201 और विदिशा में 165 लोग डेंगू प्रभावित है. 

बेअसर अफसरों के दावे
भले ही प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे के अफसर दावा कर रहे हैं कि प्रदेश में डेंगू नियंत्रित है लेकिन यह दावे सही साबित नहीं हो रहे हैं. मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2021 में डेंगू के 585 मामले भोपाल में आए थे. जबकि साल 2022 में अब तक 284 मामले सामने आ चुके हैं. इसी तरह साल 2019 में 1024, साल 2020 में 94 मामले सामने आए थे. अफसरों का दावा है कि अब तक एक मरीज की मौत डेंगू से हो चुकी है.

सीहोर में 12 गुना में एक मरीज
मलेरिया कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सीहोर जिले में अब तक 12 मरीज डेंगू प्रभावित मिल चुके हैं. जबकि गुना-बड़वानी में दो मरीज सामने आए. इसी तरह जबलपुर में 106, इंदौर में 72,  मुरैना में 64, दतिया में 22, रीवा दमोह में 41, सागर में 20, धार में 17, भिंड में 15, खरगोन में 12, रतलाम में 9, बुरहानपुर,  कटनी, नर्मदापुरम में 8, मंदौर, हरदा, राजगढ, सतना में 7 वहीं शिवपुरी, श्यापुर, उमरिया 6, अलीराजपुर, बैतूल, सीधी, शहडोल, पन्ना, डिंडोरी 5, देवास, सिंगरोली 4, टीकमगढ, नरसिंहपुर 3, अशोकनगर, छतरपुर अनूपपुर और मंडला में दो-दो मरीज सामने आए हैं.

साल 2021 में 13 हजार के पार पहुंचा था आंकड़ा
मध्य प्रदेश में साल दर साल डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढता जा रहा है. साल 2021 में यह आंकड़ा 13 हजार 500 मरीजों पर जा पहुंचा था. जबकि साल 2020 में 806, 2019 में 4189, 2018 में 4508, साल 2017 में 2666, 2016 में 3150 और साल 2015 में 2108 मरीज मिले थे. डॉक्टरों के अनुसार डेंगू मरीजों में जो लक्षण सामने आ रहे हैं उसमें तेज सिरदर्द, बुखार 104 डिग्री, मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द, जी मचलाना, उल्टी आना, सूजन सहित रैसेज की शिकायत होने पर मरीज तुरंत डॉक्टर की सलाह ले.

यह भी पढ़ें:

MP News: उमा भारती के विवादित बोल, कहा- 'तिलकधारी, जनेउधारी और तलवारधारी चलने दे रहे शराब के अहाते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget