एक्सप्लोरर

MP News: उमा भारती के विवादित बोल, कहा- 'तिलकधारी, जनेउधारी और तलवारधारी चलने दे रहे शराब के अहाते'

पूर्व सीएम उमा भारती शराब के खिलाफ मध्य प्रदेश में 7 नवंबर से अभियान चलाएंगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की दुकानें ऐसे बंद नहीं होगी बल्कि, मुझे इन दुकानों के सामने टेंट लगाकर रहना पड़ेगा.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी (BJP) की फायर ब्रांड नेता उमा भारती (Uma Bharti) शराब के खिलाफ लगातार सख्त रूख अपना रही हैं. उनके सख्ती के चलते ही मध्य प्रदेश सरकार शराब के खिलाफ अभियान चला रही है. इसके बावजूद उमा भारती इस अभियान से संतुष्ट नहीं हैं. सोमवार की रात उमा भारती अचानक राजधानी भोपाल की एक शराब दुकान के सामने जा पहुंची और दुकान में लगे पर्चे हटाते हुए दुकान के सामने ही कुर्सी लगाकर बैठ गई. पूर्व सीएम उमा ने लोगों के सामने विवादित बयान देते हुए कहा कि तिलकधारी, जनेउधारी और तलवारधारी जो अपने आप को भगवान सेवक कहते हैं. इन्हीं की बदौलत प्रदेश में शराब के अहाते आसानी से चल रहे हैं.
 
शराब की दुकान के सामने लगाएंगी टेंट
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब दुकान के खिलाफ मध्य प्रदेश में सात नवंबर से अभियान चलाएंगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की दुकानें ऐसे बंद नहीं होगी, बल्कि मुझे इन दुकानों के सामने टेंट लगाकर रहना पड़ेगा. यहीं रोटियां टिक्कड सेंकना पड़ेगा. दरअसल उमा भारती ने सात नवंबर से प्रदेश में शराब बंदी लागू होने तक घर छोड़कर शराब दुकान के सामने ही टेंट लगाकर रहने की चेतावनी दे दी है.

भाई सीएम को लज्जित होते नहीं देख सकती
वहीं उमा भारती ने कहा कि हनुमान जी और दुर्गा मंदिर के सामने शराब की दुकान व अहाता है. ये दुकान गैरकानूनी है. मैं बीजेपी की कार्यकर्ता हूं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छोटी बहन हूं. मैं अपने भाई को लज्जित होते नहीं देख सकती. अभी जो हो रहा है वह सहन नहीं कर सकती. यह दुकान मुझे बहुत अखर रही है दुकानदार कोर्ट से स्टे ले आया. उन्होंने कहा कि शराब की दुकान चलाने वाले दुकानदारों को सत्ता की ताकत प्राप्त है. अब यह शराब माफिया मुझ पर हमला करा सकते हैं.

छह महीने से कर रही हूं सरकार से बात
उमा भारती ने कहा कि अयोध्या बायपास की दुकान के सामने चालीस साल पुराने हनुमान जी और माता का मंदिर है. मंदिर के सामने ही शराब परोसी जा रही है. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी तकलीफ होती है. इस दुकान को बंद कराने के लिए मैं सरकार से बीते छह महीने से बात कर रही हूं. सितंबर महीने में महज तीन दिन के लिए दुकान बंद हुई थी. जो कोर्ट से स्टे आने के बाद फिर से शुरू हो गई. यह शराब की दुकान आसपास के रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. इससे मुझे बहुत तकलीफ हो रही है. रहवासियों की तकलीफ मैं नहीं देख सकती हूं.

ये भी पढ़ें-

Vaishali Thakkar Case: भाई ने कहा- शादी की तैयारियों में जुटे थे हम, सारे अरमानों पर फिर गया पानी, न्याय दिलाए सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश: PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, कहा- 'अगले आदेश तक...'
मध्य प्रदेश: PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, कहा- 'अगले आदेश तक...'
उज्जैन से भोपाल तक 700 गाड़ियों का काफिला! PM मोदी की अपील पर बीजेपी नेता ने फेरा पानी
उज्जैन से भोपाल तक 700 गाड़ियों का काफिला! PM मोदी की अपील पर बीजेपी नेता ने फेरा पानी
Indore News: युवक ने किया AI का गलत इस्तेमाल, छात्रा की फोटो एडिट कर तुड़वाई सगाई, केस दर्ज
इंदौर में युवक ने किया AI का गलत इस्तेमाल, छात्रा की फोटो एडिट कर तुड़वाई सगाई, केस दर्ज
दतिया: RTI की जानकारी के लिए मांगे 1.66 लाख रुपये! कैश लेकर पहुंचा वकील, भ्रष्टाचार छिपाने का आरोप
दतिया: RTI की जानकारी के लिए मांगे 1.66 लाख रुपये! कैश लेकर पहुंचा वकील, भ्रष्टाचार छिपाने का आरोप

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों बेहद अहम है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
ताइवान कार्ड, ईरान जंग, हॉर्मुज पर नाकेबंदी और ट्रेड डील.... क्यों अहम राष्ट्रपति ट्रंप का चीन दौरा?
मध्य प्रदेश: PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, कहा- 'अगले आदेश तक...'
मध्य प्रदेश: PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, कहा- 'अगले आदेश तक...'
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
नए CBI डायरेक्टर की नियुक्ति पर पीएम आवास में बैठक, सहमत नहीं राहुल, दिया- Note of Dissent
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर
Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां, खेती और GDP पर बड़ा असर
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
RSS के सरकार्यवाह होसबाले का सरकार को सुझाव, 'पाकिस्तान के साथ संवाद का रास्ता खुला रहना चाहिए'
LPG News: रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
रसोई गैस की सप्लाई होगी और भी मजबूत, BPCL ने बताया- कैसे बढ़ेगा देश का गैस भंडार
Embed widget