एक्सप्लोरर

MP Politics: 'क्या सिंधिया कांग्रेस के लिए एक चुनौती हैं?' दिग्विजय सिंह ने दिया ये जवाब

Politics IN MP: पूर्व सीएम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सरकार बनाई थी लेकिन धनबल के कारण वह गिर गई. उन्होंने कहा कि 2023 के लिए कांग्रेस तैयारी में जुट गई है.

Digvijaya Singh On Jyotiraditya Scindia: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा कि उनके पूर्व सहयोगी रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं हैं. दिग्विजय सिंह शनिवार को यहां ग्वालियर चंबल संभाग के कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद ये बात कही.

दरअसल क्या सिंधिया कांग्रेस के लिए एक चुनौती हैं, के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘वह पार्टी के लिए चुनौती नहीं हैं. इस समय सबसे बड़ी चुनौती भाजपा की विचारधारा और उसकी दमनकारी नीतियां हैं...कोई व्यक्ति चुनौती नहीं है.’’

2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सरकार बनाई थी लेकिन धनबल के कारण वह गिर गई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2023 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है. सिंह ने कहा कि अगले चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, बिजली के बढ़े हुए बिल, किसानों की समस्या और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमे मुद्दे होंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने के खिलाफ एक माह के अंदर दतिया में बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा.

Indore: स्वर्ण बाग कॉलोनी अग्निकांड मामले में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा यह अहम सबूत

बीजेपी सरकार पर लगाया ये आरोप

इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंह ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश के दतिया जिले से विरोध रैली की शुरूआत की जाएगी. बता दें कि दतिया प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा क्षेत्र है. सिंह ने कहा, ‘‘राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे दीवानी, राजस्व और आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं जो पूरी तरह से अनुचित है.’’ उन्होंने कहा कि पार्टी की कानूनी टीम इन मामलों को तहसील और जिला स्तर पर और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर पीठ में भी लड़ेगी.

MP News: सिंगरौली में अवैध कब्जा पर चला बुल्डोजर, 2 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget