एक्सप्लोरर

Indore: स्वर्ण बाग कॉलोनी अग्निकांड मामले में आया नया मोड़, पुलिस के हाथ लगा यह अहम सबूत

Indore Fire: इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में अग्निकांड का कारण कुछ और बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी की घटना को कारण माना जा रहा था. अब मामले में नया मोड़ आ गया है.

Indore Fire Update: इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई थी. शुरुआती जांच में अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा था. अब पुलिस को मिले साक्ष्य के मुताबिक अगलगी मामले में नया मोड़ आ गया है. आगजनी की वारदात को अंजाम देने में एक सनकी आशिक का नाम सामने आ रहा है. आरोप है कि उसने स्कूटर में आग लगाई थी लेकिन धीरे-धीरे आग विकराल होती गई और देखते देखते 7 लोगों की जान चली गई. अगलगी की घटना में 9 लोग भी झुलसे थे. 

स्वर्ण बाग कॉलोनी अग्निकांड मामले मे आया नया मोड़

गौरतलब है कि शनिवार तड़के 3 बजे के आसपास स्वर्ण बाग कॉलोनी की दो मंजिला इमारत में आग लग गई थी. आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया. जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक 7 लोग जिंदा जल चुके थे. मरने वालों में आकांक्षा, नीतू, आशीष, गौरव सहित अन्य लोगों की पुष्टि हुई थी. आग में झुलसे विशाल, फिरोज, मुनीरा, हर्षद सहित नौ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

MP News: सिंगरौली में अवैध कब्जा पर चला बुल्डोजर, 2 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

हादसे के बाद इंदौर पुलिस की जांच लगातार चल रही है. बताया जाता है कि मामले में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं. सुराग के आधार पर घटना को अंजाम देने का शक एक सनकी आशिक पर जताया जा रहा है. उसने स्कूटी में आग लगाने के उद्देश्य से वारदात को अंजाम दिया. स्कूटी की आग कई परिवारों की जान की दुश्मन बन गई. मामले में इंदौर पुलिस जल्द ही खुलासा करने जा रही है. बताया जाता है कि हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने फुटेज को जब्त करते हुए पड़ताल शुरू कर दी है.

शॉर्ट सर्किट से अगलगी की जताई जा रही थी आशंका

अधिकारियों के मुताबिक औपचारिक खुलासा करने में थोड़ा वक्त जरूर लग सकता है. मामले में संजय नामक एक युवक की भी तलाश की जा रही है. दो मंजिला इमारत में मध्यम और गरीब वर्ग के लोग निवास करते हैं. हादसे को प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट मानकर जांच की जा रही थी, लेकिन जब धीरे धीरे धीरे जांच आगे बढ़ी तो नया मोड़ सामने आ गया. हालांकि अभी औपचारिक जानकारी नहीं दी जा रही है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से भीषण अगलगी पर शुरू से संशय जाहिर किया जा रहा था. 

MP News: चंबल नदीं में नहाते समय बच्चे खींच ले गए घड़ियाल, 10 साल मासूम को बनाया निवाला

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget