एक्सप्लोरर

MP: मौत से पहले बिल्डिंग में 2 घंटे तक टहलती रही महिला, TCS मैनेजर सुसाइड केस में नया खुलासा

Indore Suicide Case: इंदौर में टीसीएस कंपनी की प्रोजेक्‍ट मैनेजर सुरभि जैन के सुसाइड मामले में बीसीएम हाइट्स बिल्डिंग के सुरक्षाकर्मी ने बताया कि वह आत्महत्या से पहले दो घंटे तक नीचे टहलती रहीं.

MP Indore Suicide Case: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में टीसीएस कंपनी की प्रोजेक्ट मैनेजर ने सोमवार (24 जून) को बीएमसी हाइट्स बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी. अब दो दिन बाद इस हादसे का खुलासा वहां काम करने वाले सुरक्षाकर्मी ने किया है. पुलिस पूछताछ में सुरक्षाकर्मी ने बताया कि सुरभि जैन सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे आईं और दोपहर 2.30 बजे तक नीचे परिसर में ही टहलती रहीं. इस दौरान उससे पूछा भी गया कि आखिर वह यहां क्या कर रही हैं? इसपर सुरभि ने कहा कि वह यहां फ्लैट किराए पर लेने आई हैं और ब्रोकर का इंतजार कर रही हैं. 

इससे पहले उन्होंने एक अपार्टमेंट में जाकर ऊपर जाने का रास्ता देखा, लेकिन वहां गार्ड तैनात था. इस वजह से वह उस अपार्टमेंट में नहीं गईं. जबकि तीसरे अपार्टमेंट में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था इस वजह से उन्हें मौका मिल गया और उन्होंने ऊपर जाकर आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी. बताया जा रहा है कि सुरभि ने सुसाइड से पहले उसने अपने पिता को "आई एम सॉरी" का मैसेज भेजा था.

डिप्रेशन में थी महिला
हादसे के बाद लड़की फोन आठवीं मंजिल से बरामद किया गया, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था, इसलिए उसकी आत्महत्या का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले उसकी शादी हो हुई थी, जिससे वह परेशान थी. प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह टीसीएस में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थी. वह सुबह करीब 11 बजे अपने ऑफिस के लिए निकली थी, फिर वह अपना बैग ऑफिस में छोड़कर बीसीएम हाइट्स पहुंची, जहां उसने अपनी कार पार्किंग में खड़ी की और आठवीं मंजिल पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी.

लड़की ने हादसे से पहले अपने गहने अपने पिता को दे दिए थे. वह डिप्रेशन में होने की वजह से परेशान थी. सुरभि की शादी 2015 में हुई थी. वहीं शादी के 15 दिन बाद ही वह अपने पति से अलग हो गई थी. एक साल बाद उसका तलाक हो गया, तब से वह खुश नहीं थी. सुरभि अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी. मां के निधन के बाद वह अपने पिता के साथ रह रही थी. उसके पिता भिलाई में स्टील प्लांट से रिटायर हुए हैं. 

प्रदीप मिश्रा को संत समाज ने दिया तीन दिनों का अल्टीमेटम, माफी मांगें वरना मंदिरों में प्रवेश बंद

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget