एक्सप्लोरर

महापंचायत: प्रदीप मिश्रा को संत समाज ने दिया तीन दिनों का अल्टीमेटम, माफी मांगें वरना मंदिरों में प्रवेश बंद

Pradeep Mishra News: राधा रानी के बारे में कथित बयान को लेकर संत समाज कथावाचक प्रदीप मिश्रा से नाराज है. उन्हें तीन दिनों में माफी मांगने को कहा गया है, वरना संत समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

Pradeep Mishra On Radha Rani: कथावाचक प्रदीप मिश्रा के राधा रानी को लेकर दिए गए बयान से संत समाज नाराज है. बरसाना में हुई महापंचायत में फैसला लिया गया कि अगर प्रदीप मिश्रा 3 दिन के अंदर माफी नहीं मांगते हैं तो उनको बरसाना के राधा रानी मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा.

इसके अलावा ब्रज चौरासी कोस के सभी मंदिरों में भी उनका प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा. साधु-संतों ने यह भी फैसला लिया है कि अगर प्रदीप मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो पुलिस प्रशासन का घेराव किया जाएगा. फिल्म महाराज का भी बहिष्कार किया गया है.

मेरी मति मारी गई थी मैंने...

राधा रानी को लेकर कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा दिए गए बयान से संत समाज आहत है. वैसे प्रदीप मिश्रा के इस बयान को लेकर प्रेमानंद जी महाराज कई बार अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं वहीं इस पर प्रदीप मिश्रा का बयान भी आ चुका है. हालांकि संत समाज का कहना है कि उन्हें राधारानी को लेकर दिए गए अपने बयान के लिए मथुरा के बरसाना आकर माफी मांगनी होगी. साधु-संतों की ओर से यह फैसला बरसाना में हुई महापंचायत में लिया गया है. 

दरअसल, मथुरा के बरसाना में इस बाबत सोमवार को महापंचायत हुई. इसमें यह फैसला किया गया कि अगर प्रदीप मिश्रा 3 दिन के अंदर सोशल मीडिया के माध्यम से यह कहते हुए कि ''मेरी मति मारी गई थी मैंने इसलिए यह सब कहा, नहीं कहते हैं और उसके बाद बरसाना के राधा रानी मंदिर में आकर माफी नहीं मांगते हैं तो उनका बरसाना के राधा रानी मंदिर में घुसने और ब्रज चौरासी कोस के सभी मंदिरों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा''.

फिल्म महाराज का भी विरोध

मथुरा के बरसाना में हुई साधू संत धर्माचार्य ने एक जुट होकर कथावाचक प्रदीप मिश्रा और यशराज फिल्म महाराज का विरोध किया. विरोध में प्रस्ताव पास कर यह फैसला लिया गया है कि वे माफी मांगें वरना पूरे देश में आंदोलन होगा. पंचायत ने फैसला लिया है कि ब्रज के पूरे इलाके में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने माफी नहीं मांगी तो हाइवे जाम कर और रेल रोको आंदोलन करेंगे.

संतों ने कहा, ''प्रदीप मिश्रा के खिलाफ उनका बहिष्कार किया जायेगा. उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा.'' साधू संतों ने अपने फैसले में कहा कि मुकदमा दर्ज नहीं होगा तो पुलिस प्रशासन का घेराव होगा. फिल्म महाराज का भी बहिष्कार किया गया. लोगों से अपील की कि उस फिल्म को नहीं देखें इसमें एक धर्म को बदनाम किया है. 

ये भी पढ़े : जोधपुर में संत की हत्या मामले में कोर्ट ने 6 साल बाद आरोपियों को किया रिहा, सबूतों के अभाव में फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget