एक्सप्लोरर

Indore: नाबालिग बेटी पिता को देना चाहती है लीवर, अब HC के फैसले का इंतजार, जानिए क्या है मामला

Indore News: एडवोकेट नीलेश मनोरे ने बताया कि याचिकाकर्ता 6 साल से लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं. उनकी पांच बेटियां हैं, सबसे बड़ी बेटी प्रीति 17 साल की है.

MP News: इंदौर में बेटी ने पिता को लिवर डोनेट करने की इच्छा जताई है. पिता ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ से नियमों में छूट की मांग की है. आज याचिका पर सुनवाई करते हुए इंदौर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश जारी किए. कोर्ट ने लिवर डोनेट करने के बाद शरीर पर होने वाले प्रभाव की जानकारी मांगी है. मामले में अब अगली सुनवाई सोमवार 24 जून को होगी. प्राइवेट अस्पताल ने स्वास्थ्य विभाग के नियमों का हवाला देकर बच्ची को लिवर डोनेट करने की अनुमति नहीं दी थी. अदालत ने एमवाय अस्पताल के अधीक्षक को बच्ची की मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट देने को कहा है. 

42 वर्षीय किसान शिवनारायण बाथम लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. किसान की 17 वर्षीय बेटी के आगे लिवर डोनेशन की राह में नियम बाधा बन रहे हैं. ऐसे में किसान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. याचिकाकर्ता की ओर से 17 वर्षीय बेटी को लिवर डोनेट करने की इजाजत देने की मांग की गयी है. किसान के वकील नीलेश मनोरे ने बताया कि जस्टिस विनय सराफ ने मामले की सुनवाई की. उन्होंने एमवाय अस्पताल अधीक्षक से लिवर डोनेट करने के बाद बच्ची को होने वाले प्रभावों पर रिपोर्ट मांगी है.

बेटी ने जताई लिवर डोनेट करने की इच्छा

कोर्ट ने पूछा है कि क्या बच्ची लिवर देने के लिए मेडिकली फिट हो सकती है. मामले में कोर्ट ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज की जांच कमेटी पर आपत्ति जताई. कोर्ट का कहना था कि महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय की टीम मामले की जांच करती. याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने महाराजा यशवंत राज चिकित्सालय के अधीक्षक को निर्देश दिए. 

पिता ने हाईकोर्ट से नियमों में मांगी छूट

मामले में अगली सुनवाई 24 जून को होगी. एडवोकेट नीलेश मनोरे ने बताया कि याचिकाकर्ता शिवनारायण बाथम 6 साल से लिवर की गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं. उनकी पांच बेटियां हैं, सबसे बड़ी बेटी प्रीति 17 साल की है. प्रीति पिता को लिवर डोनेट करना चाहती है.

शिवनारायण बाथम की पत्नी डायबिटिक हैं. परिवार में 17 वर्षीय बेटी पिता को लिवर डोनेट करने आगे आई है. डॉक्टर्स ने साफ तौर पर कहा है कि शिवनारायण की जिंदगी जल्द से जल्द लिवर ट्रांसप्लांट नहीं होने पर खतरे में आ सकती है. 

Ujjain News: उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन, नीट की परीक्षा दोबारा करने को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
'...उसका जो मन होगा वही करेगा', क्रिकेटर ईशान किशन के दादा ने 'गर्लफ्रेंड' अदिति पर किया रिएक्ट
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
यहां एक ही लड़की से शादी करते हैं परिवार के सभी भाई, जानिए भारत में कहां है ये अनोखी परंपरा
यहां एक ही लड़की से शादी करते हैं परिवार के सभी भाई, जानिए भारत में कहां है ये अनोखी परंपरा
Video: स्वैग वाले ससुर जी की एंट्री देख दुल्हन दंग, शादी में बुलेट से पहुंचे दूल्हे के पापा, वीडियो वायरल
स्वैग वाले ससुर जी की एंट्री देख दुल्हन दंग, शादी में बुलेट से पहुंचे दूल्हे के पापा, वीडियो वायरल
Embed widget