एक्सप्लोरर

इंदौर: कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर पर दुग्धाभिषेक, विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

MP News: ऑपरेशन सिंदूर से सुर्खियों में आई कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बीजेपी के मंत्री विजय शाह ने विवादीय बयान दिया था. जिसे लेकर विपक्ष के सभी दलों में मंत्री शाह के इस्तीफे की मांग की जा रही है.

Sofiya Qureshi and Vyomika Singh: ऑपरेशन सिंदूर से सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बीजेपी के मंत्री विजय शाह ने विवादित बयान दिया था. इसे लेकर विपक्ष के सभी दलों में मंत्री विजय शाह के बयान का विरोध कर इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस ने इंदौर के रीगल तिराहे पर गांधी प्रतिमा पर विरोध स्वरूप कर्नल सोफिया कुरैशी और सैन्य अधिकारी व्योमिका सिंह का पोस्टर लगाकर उनका दूध अभिषेक किया. साथ ही, विजय शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग भी की. 

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस का परिचय देने वालीं भारत की बेटियां 140 करोड़ भारतवासियों की बहनें हैं. सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने जिस तरह पाकिस्तान को नाकों चने चबवा दिए, आज उनका सम्मान किया गया. गांधी प्रतिमा पर उनका पोस्टर लगाकर दुग्ध अभिषेक किया गया और भारत माता की जय का उद्घोष किया गया. 

तत्काल इस्तीफे की मांग

विवेक खंडेलवाल ने कहा, ''प्रदेश के मंत्री विजय शाह का हमारी बहन सोफिया कुरैशी के लिए दिया गया बयान इतिहास का सबसे निम्न दर्जे का बयान माना जाना चाहिए. उनसे तत्काल इस्तीफा लिया जाए.'' कांग्रेस ने कहा विजय शाह निरंतर महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बातें कहते रहे हैं. अगर तत्काल विजय शाह का इस्तीफा नहीं लिया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी.

बता दें कि इंदौर के महू में मानपुर के छापरिया पंचायत के रायकुंडा गांव में सोमवार को आयोजित हलमा कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने विवादास्पद बयान देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के आरोपियों की बहन बता दिया. मंच से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए शाह ने कहा, ''मोदी जी समाज के लिए जी रहे हैं और समाज के लिए काम कर रहे हैं. जिन लोगों ने बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, उन कटे-पिटे लोगों को उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget