एक्सप्लोरर

देश का पहला 'जीरो वेस्ट' एयरपोर्ट बना इंदौर, जानिए सांसद की तीन कौन सी मांग हुईं मंजूर?

Indore Airport News: इंदौर का एयरपोर्ट देश का पहला ज़ीरो वेस्ट एयरपोर्ट बन गया है जहां कचरे का निस्तारण एयरपोर्ट पर ही होगा. इसके साथ ही नए एटीसी भवन और फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण भी हुआ.

Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का एयरपोर्ट भी अब देश का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट बन गया है. अब यहां से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे का निस्तारण एयरपोर्ट पर ही हो सकेगा. साथ ही 55 करोड़ रुपये की लागत से नए एटीसी भवन एवं फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजारापू ने किया.

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री से इंदौर के लिए तीन मांगें भी रखी. उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाए. देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट इंदौर से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए ई-टाइप एयरक्राफ्ट की लैंडिंग ज़रूरी है तथा इसके लिए रनवे की लंबाई बढ़ाई जानी चाहिए.

आगामी 50 सालों को ध्यान में रखकर कर रहे हैं तैयार 
इंदौर में हवाई यात्री लगातार बढ़ रहे हैं इसलिए नई टर्मिनल बिल्डिंग की भी आवश्यकता है. केंद्रीय मंत्री नायडू ने मंच से ही सांसद लालवानी की तीनों मांगो को मंजूरी दी. उन्होंने कहा कि हम इंदौर एयरपोर्ट को आगामी 50 सालों को ध्यान में रखकर तैयार कर रहे हैं.

इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से मिलेगा यह फायदा
कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक इंदौर का देवी अहिल्या होलकर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शक्ल दी जाती है तो मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर का काफी विकास होगा. यहां पर विदेश से भी सीधे यात्रियों का आवागमन होगा,  जिससे पर्यटन के साथ-साथ व्यापार-व्यवसाय में भी वृद्धि होगी. इसका लाभ हर वर्ग के लोगों तक पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें: Indore News: सड़क पर उतरी इंदौर पुलिस, 1100 से ज्यादा बदमाशों को चेक किया, 249 को पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget