एक्सप्लोरर

दाल बाटी खाकर सोया, पानी समझकर रात में पी लिया एसिड, इंदौर में 6 साल के मासूम की मौत

MP News: इंदौर में 6 साल के बच्चे ने गलती से एसिड की बोतल को पानी समझकर पी लिया और उसकी मौत हो गई. बच्चे के माता-पिता ने सफाई के लिए एसिड की बोतल खरीदी थी और उसे कूलर के पास रख दिया था.

Death due drinking acid: इंदौर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर एक 6 साल के बच्चे की एसिड पीने से मौत हो गई. दरअसल बच्चा आधी रात को एसिड की बॉटल को पानी समझकर पी गया और 8 दिन के उपचार के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

घरवालों ने बताया कि घटना वाले दिन से पहले दोपहर में ही कॉलोनी में एक व्यक्ति एसिड बेचने आया था उसी से सफाई के लिए बोतल खरीद कर घर में रखी थी जिससे बच्चे ने पानी समझकर पी लिया और उसकी मौत हो गई. 

गलती से एसिड की बोतल को पानी समझकर पी लिया

कल इंदौर में एक ऐसी घटना हुई जिसे हर किसी के दिल को दहला दिया. दरअसल 6 साल के मासूम की एसिड पीने से मौत हो गई. बच्चों ने एसिड की बोतल को पानी की बोतल समझकर पी लिया और एसिड से वह पूरी तरह जल गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. 

जानकारी देते हुए बाणगंगा पुलिस ने बताया कि बीती रात कैलाश अहिरवार के पुत्र माखन अहिरवार ने गलती से एसिड की बोतल को पानी समझकर पी लिया. एसिड पीने के बाद उसे तुरंत अस्पताल लाया गया लेकिन 8 दिन तक चल उपचार के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका.

रात में प्यास लगी तो उठा था

इधर पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रचना ने रात में दाल बाटी बनाई थी और माखन अपने पिता के साथ बिस्तर पर ही सो रहा था उसे रात में प्यास लगी तो उठा और पानी पीकर वह मां के पास जाकर सो गया. वहीं देर रात करीब 1:30 बजे उसने फिर पानी मांगा और उसकी मां उठी और उसे पानी दिया और सुला दिया लेकिन रात को 3:00 बजे कूलर के पास रखी एक बोतल उठाकर उसने पानी समझा और पी लिया. 

थोड़ी देर बाद बच्चे को गले में जलन होना शुरू हुई तो उसने मां को उठाया और उसे कहा कि मुझे उल्टी आ रही है. मां बच्चे को बाथरूम में ले गई लेकिन उसे उल्टी में एसिड की बदबू आई तो वह डर गई.  उसने अपने पति को उठाया और कहा कि बच्चे ने एसिड पी लिया है. दोनों देर रात उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और करीब 8 दिन तक बच्चे का उपचार भी चला लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. 

दरअसल परिवार ने गली में आने वाले एक व्यक्ति से एसिड की बोतल खरीदी थी और घर में साफ सफाई करने के लिए रखा था लेकिन गलती यह हो गई कि उन्होंने एसिड की बोतल को कूलर के पास रख दिया उन्हें नहीं पता कि बच्चा कब उठा और बोतल से एसिड पी गया. बच्चों के पिता सांवेर रोड इलाके में एक कारखाने में काम करते हैं और उसकी मां कंपनी में नौकरी पर जाती है.

Jabalpur Blast Case: 20 दिन से पुलिस को चकमा दे रहा ब्लास्ट का आरोपी, कबाड़खाने से मिले थे सैन्य बम के खोखे

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget