एक्सप्लोरर

सीएम मोहन यादव ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, यूपी सरकार को दी बधाई

Mahakumbh 2025: प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकुंभ में स्नान किया. स्नान के बाद महाकुंभ को सनातन संस्कृति का गौरवशाली उत्सव बताते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी.

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाई. स्नान करने के बाद उन्होंने महाकुंभ को सनातन संस्कृति का गौरवशाली उत्सव बताया. उन्होंने कहा कि साधु-संतों के सान्निध्य में आत्मिक और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर भी प्राप्त होता है. कुंभ में स्नान का मौका जन्मों के पुण्य से मिलता है. मुख्यमंत्री ने कहा, "कुंभ मेले में साधु-संतों का सत्संग मिलता है. ऋषि-मुनि, साधु-सन्यासी, तपस्वी एवं श्रद्धालु आस्था के महापर्व में शामिल होते हैं." उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ में पधारे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ की तैयारियों पर कहा कि साधु-संतों से भी मार्गदर्शन लिया जाएगा. महाकुंभ की तैयारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए अधिकारियों का दल प्रयागराज भेजा गया है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाकुंभ में स्नान के बाद कहा कि मां गंगा, जमुना और सरस्वती की कृपा है. प्रयागराज सभी तीर्थों का राजा है. कुंभ स्नान का अवसर जन्मों के पुण्य से मिलता है. उन्होंने कामना की कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती का प्रवाह अनंत काल तक निर्बाध रहे.

सीएम मोहन यादव ने यूपी सरकार को दी बधाई

उन्होंने महाकुंभ के सफल आयोजन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार को बधाई दी. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश सरकार ने भव्य महाकुंभ का कुशलतापूर्वक आयोजन किया. पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं. अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री भी तीर्थराज प्रयाग पधार रहे हैं.

महाकुंभ में मध्य प्रदेश का लगाया गया है पंडाल 

उन्होंने बताया कि तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर महाकुंभ में मध्य प्रदेश का पंडाल भी लगाया गया है. पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण और सम्राट विक्रमादित्य से जुड़े वृतांतों पर मंचन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से देश-दुनिया प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और वैभव से परिचित हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

500 रुपये के स्टांप पेपर पर महिला सरपंच ने अपने अधिकार ग्रामीण को सौंपा, प्रशासन ने थमाया नोटिस

 

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget