एक्सप्लोरर

वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- 'ये समय की मांग'

Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव ने इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पूरे साल अलग-अलग राज्यों में चुनाव चलते रहते हैं, जिससे देश का विकास बाधित होता है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'एक देश, एक चुनाव' के विचार की वकालत की. उन्होंने गुरुवार (4 सितंबर) को कहा कि राष्ट्र का सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए इस परिकल्पना को अमली जामा पहनाया जाना जरूरी है.

सीएम मोहन यादव ने इंदौर में एक संगोष्ठी के दौरान कहा कि पूरे साल अलग-अलग राज्यों में चुनाव चलते रहते हैं, जिससे देश का विकास बाधित होता है. उन्होंने देश में पूरे साल चुनाव चलते रहने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि वर्ष 1969 से पहले सभी चुनाव एक साथ होते थे, लेकिन कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने संविधान में बदलाव करके अलग-अलग चुनावों की परिपाटी शुरू कर दी.

'एक देश एक चुनाव वक्त की मांग'

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि एक देश, एक चुनाव' की परिकल्पना पर अमल करना वैश्विक परिदृश्य के मुताबिक वक्त की मांग और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का तकाजा है. सीएम ने कहा, "हमें देश की प्रगति के लिए और (चुनावों पर) अनावश्यक खर्च को बचाने के वास्ते कदम उठाने चाहिए. एक देश में एक साथ ही चुनाव होने चाहिए."

'कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए उठाते हैं सवाल'

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वोटों के गणित और निजी स्वार्थ के कारण कई लोग 'एक देश, एक चुनाव' के विचार को लेकर बेजां सवाल उठाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दल भारतीय भाषाओं को भी 'वोट के चश्मे' से देखकर निरर्थक विवाद खड़े करते हैं.

नगर निगम कर्मचारियों को किया सम्मानित

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के लगातार आठवीं बार देश का सबसे साफ-सुथरा शहर चुने जाने के जश्न में शरीक होते हुए स्वच्छता मित्रों (सफाईकर्मियों) के साथ भोजन किया. उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफाईकर्मियों और नगर निगम कर्मचारियों को सम्मानित भी किया.

50 लोक परिवहन बसों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री ने कुल 60 करोड़ रुपये की लागत वाली 50 लोक परिवहन बसों को हरी झंडी दिखाकर उनके पहले सफर पर रवाना किया. ये वातानुकूलित बसें बिजली से चलती हैं. सीएम यादव ने शहर के रणजीत हनुमान मंदिर के पुनर्विकास की परियोजना की नींव भी रखी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget