एक्सप्लोरर

'कार्यक्रम में शामिल होने आया लेकिन मुझे...', इंदौर पहुंचकर भी Ger का हिस्सा क्यों नहीं बने सीएम मोहन यादव?

Indore News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर में गेर में शामिल होने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया. सीएम ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों को इस तरह से मनाएं कि किसी को परेशानी न हो.

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर पहुंचने के बावजूद गेर में शामिल होने का अपना कार्यक्रम कैंसिल कर दिया. यह कदम इसलिए उन्होंने उठाया क्योंकि इंदौर के टोली कॉर्नर क्षेत्र में गेर के दौरान हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये  देने की घोषणा भी की है.

इंदौर में रंग पंचमी के अवसर पर आकर्षक गेर निकाली जाती है. इस गेर में बुधवार को 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए. गेर में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी अशोकनगर से इंदौर पहुंचे. इंदौर आने के बाद उन्हें सूचना मिली कि गेर के दौरान एक हादसा हुआ है. एक टैंकर ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में उसकी मौत हो गई. यह खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गेर में शामिल होने का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया.

सीएम मोहन यादव ने कहा, ''रंगपंचमी के अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैं आज इंदौर के विश्वप्रसिद्ध गेर कार्यक्रम में शामिल होने आया था.परंतु यहां गेर उत्सव के दौरान एक दुखद घटना हुई है, जिसमें एक बंधु ट्रैक्टर से टक्कर में घायल हो गया था जिसका इलाज के दौरान निधन का दुखद समाचार मिला है.

इस हादसे के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए, मैं अपने इंदौर में रंगपंचमी के कार्यक्रम को स्थगित करता हू.मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें.मृतक के परिवारजनों को आर्थिक सहायता के रूप में ₹4 लाख देने की घोषणा करता हूं ''

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि राजवाड़ा क्षेत्र में उनका कार्यक्रम था लेकिन युवक की मौत की खबर मिलने के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम कैंसिल कर दिया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से चार लाख रुपए की मदद की जा रही है. इसके अलावा उन्होंने आम लोगों से अपील भी की है कि त्योहारों को इस प्रकार से मनाएं कि इसकी कीमत परिवार वालों को न चुकाना पड़े. 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन के लिए रवाना

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रंग पंचमी के अवसर पर तीन जिलों में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन इंदौर में उन्होंने अपना कार्यक्रम कैंसिल कर दिया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अशोकनगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद इंदौर पहुंचकर गेर का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया. इसके बाद वे उज्जैन के लिए रवाना हो गए. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. 

इसे भी पढ़ें: इंदौर की सड़कों पर नहीं थी पैर रखने की जगह, रंग पंचमी पर जनता ने एंबुलेंस को ऐसे दिया रास्ता

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget