एक्सप्लोरर

इंदौर की सड़कों पर नहीं थी पैर रखने की जगह, रंग पंचमी पर जनता ने एंबुलेंस को ऐसे दिया रास्ता

Indore Rang Panchami: इंदौर में रंग पंचमी का उत्सव मना रहे भीड़ के सामने सड़क पर एक एंबुलेंस आ गई. ऐसे में लोगों ने एंबुलेंस के लिए रास्ता क्लियर किया जिससे एंबुलेंस थोड़ी ही देर में बाहर निकल सकी.

Indore Rang Panchami 2025: मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार (19 मार्च) को रंग पंचमी का उत्सव अपने पारंपरिक गेर जुलूस के साथ शुरू हुआ, जिसमें शहर के सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए. आयोजन की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा उपाय किए हैं. इस बीच शहर के भारी भीड़ भाड़ वाले इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने हैं. यहां रंग पंचमी के उत्सव शामिल लोगों ने अपनी समझदारी का ऐसा परिचय दिया कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. आइए जानते हैं यह पूरा मामला क्या है? 

दरअसल, रंग पंचमी का उत्सव मना रहे भीड़ के सामने सड़क पर एक एंबुलेंस आ गई. एंबुलेंस को लाखों लोगों की भीड़ को पार करके जाना था. ऐसे में एंबुलेंस कैसे जाएगी यह काफी मुश्किल सवाल था. लेकिन इंदौर की समझदार जनता ने इस मामले को गंभीरता से लिया और अपनी सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस के लिए रास्ता क्लियर करने में लग गई, वहीं देखते ही देखते थोड़ी देर में एंबुलेंस भीड़ से निकल कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ गई.

होली के पांचवें दिन मनाई जाती है रंग पंचमी
बता दें रंग पंचमी का त्योहार होली के पांचवें दिन मनाया जाता है और लोग इस मौके पर एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाते हैं. इस दिन इंदौर शहर के राजवाड़ा और आसपास के इलाकों में लोगों की भारी भीड़ जुटती है और एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाते हैं. लोग पानी के टैंकरों की मदद से गुलाल और रंग भी उड़ाते हैं और इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं.

रंग पंचमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए पारंपरिक गेर जुलूस के लिए तीन किलोमीटर लंबा मार्ग तय किया गया है. पूरे रास्ते को सात सेक्टरों में बांटकर गश्त, वॉच टावर, कनेक्टिंग लेन में गश्त और आपातकालीन निकास मार्गों की व्यवस्था की गई है.

इसके साथ ही पूरे मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया है. साथ ही सिविल ड्रेस में पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए हैं, जो लगातार निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पूरी व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि इस पारंपरिक आयोजन को घेरने वाले और रंगपंचमी में आने वाले सभी लोग सुरक्षित रूप से भाग ले सकें.

यह भी पढ़ें- मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले, अविरल नर्मदा, पशुपालन विकास समेत इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget