एक्सप्लोरर

छिंदवाड़ा: कांग्रेस विधायक सुनील उईके के शॉपिंग मॉल पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप

Chhindwara Shopping Mall Demolish: जामई के कांग्रेस विधायक सुनील उईके के परासिया स्थित शॉपिंग मॉल का अवैध निर्माण बुधवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया. नगर पालिका की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई.

जामई के कांग्रेस विधायक सुनील उईके के छिंदवाड़ा स्थित परासिया शापिंग माल के अतिक्रमण को अंततः प्रशासन ने बुधवार (10 सितंबर) को ढहा दिया. बुधवार सुबह दस बजे नायब तहसीलदार, सीएमओ पुलिस सुरक्षा में टीम के साथ शापिंग माल पर पहुंचे और कर्मचारियों ने हथौड़े से दीवार को ढहा दिया. 11 बाई 66 की जमीन से अवैध निर्माण को ढहाया गया है. कांग्रेस के नेता बडी संख्या में यहां जमा हो गए और महात्मा गांधी का फोटो लेकर धरना प्रदर्शन किया.

सीएमओ ने आठ सितंबर को जामई विधायक सुनील उईके और उनकी भाभी भारती अनिल उईके को चौबीस घंटे में अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था. बुधवार को टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची गौरतलब है कि जामई विधायक सुनील उईके का शापिंग कांप्लेक्स लंबे समय से निशाने पर था. नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के इस मामले पर पोस्ट ने माहौल गर्मा दिया था. आज इस अतिक्रमण हो भारी सुरक्षा बल के साथ ढहा दिया गया.

'डराती धमकाती है डी और सीबीआई'

इस मामले में पिछले दिनों मध्य प्रदेश विधान सभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार ने कहा कि देश में बीजेपी सरकार ई डी और सीबीआई से सांसद को डराती धमकाती है और शहरों में कलेक्टर के माध्यम से डरा रही है. जुन्नारदेव विधायक की क्षेत्र में अच्छी खासी छवि है लगातार विधानसभा चुनाव जीत रहे है. जायज को नाजायज बताकर नियम विरुद्ध कार्रवाई की जा रही जो कि अनुचित है. हमारा समय आयेगा तो आपक बिल्डिंग भी टूटेगी.

'संजीवनी पीकर नहीं आई है बीजेपी सरकार'

विधायक सुनील उईके ने जिला प्रशासन के निर्देश की जा रही कार्रवाई को लेकर कहा कि हम गांधीवादी विचारधारा के लोग है हमने पूरे नियम से काम किया है. मेरी छवि धूमिल करने के लिए कार्रवाई की जा रही है. दरअसल पिछले दिनों किसान बचाओ आंदोलन में हमने नारा दिया था कि सांसद और कलेक्टर की जुगलबंदी का नारा दिया था इसी को लेकर बदले की कार्रवाई की जा रही है. बीजेपी सरकार कोई संजीवनी पीकर नहीं आई है .हमारा समय भी आयेगा बीजेपी भी तैयार रहे.

नगर पालिका परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवीय ने वार्ड क्रमांक सात के नौ और वार्ड क्रमांक पांच में निर्माणाधीन स्कूल के परमिशन से अधिक निर्माण कार्य को लेकर शिकायत की थी. 11 बाई 66 की भूमि पर निर्माण को नगर पालिका अधिनियम की धारा 223 का उल्लंघन बताया गया था.

कांग्रेस ने सीएमओ का माला पहनाकर किया स्वागत

कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष कमल राय और टीम मौके पर पहुंची. सीएमओ का माला पहनाकर स्वागत किया. नारे लगाए गए. कहा कि प्रशासन बदले की भावना से कार्रवाई कर रहा है. बाद में कांग्रेस के नेता गण माल के सामने महात्मा गांधी का फोटो लेकर धरने पर बैठ गए. जुन्नारदेव के कांग्रेस नेता घनश्याम तिवारी ने कहा कि बीजेपी की सरकार नियमों के तहत किए गए निर्माण कार्य को तोडा गया.

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन बदले की कार्रवाई कर रही है. उच्चाधिकारियों के निर्देषों के परिपालन में की कार्रवाई, सीएमओ नगर पालिका के सीएमओ भरत गजभिए ने कहा कि कलेक्टर ने एसडीएम साहब को निर्देशित किया. एसडीएम साहब ने मुझे अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देशित किया. शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है. 11 बाई 66 का अतिक्रमण हटा दिया गया है.

Input By : सचिन पांडे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget