एक्सप्लोरर

MP: छतरपुर में मगरमच्छ का कहर, केन नदी में मछली पकड़ने गए युवक की ली जान, गांव में दहशत

Chhatarpur News: छतरपुर जिले में रविवार को एक मगरमच्छ ने 35 वर्ष के मिजाजी रायकवार की जान ले ली, सुबह तोरिया टेक के पास नदी में मछली पकड़ने गए थे, अगले दिन उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार को एक मगरमच्छ ने 35 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली.एक अधिकारी ने बताया कि मृतक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है. उन्होंने कहा कि यह घटना उस वक्त हुई जब मिजाजी रायकवार नामक शख्स शनिवार सुबह तोरिया टेक के पास एक नदी में मछली पकड़ने गए थे जो केन नदी में मिलती है.

स्थानीय निवासी अशोक रैकवार ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़ित के कपड़े और मछली पकड़ने का जाल नदी के किनारे पाया गया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला.

शरीर का ऊपरी हिस्सा नदी में तैरता हुआ पाया

ग्रामीणों ने शनिवार को इलाके में एक बड़ा मगरमच्छ देखा था, जिससे हमले का संदेह पैदा हो हुआ. पुलिस और ग्रामीणों ने रात भर रैकवार की तलाश की. उन्होंने रविवार सुबह उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा केन नदी में तैरता हुआ पाया. तभी अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.

वन परिक्षेत्र अधिकारी नीलेश प्रजापति ने कहा कि ऐसा लगता है कि एक मगरमच्छ ने रायकवार को आंशिक रूप से खा लिया. पीड़ित परिवार को उसके अंतिम संस्कार के लिए तुरंत वित्तीय सहायता प्रदान की गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तीन दिन के अंदर परिवार के खाते में मुआवजे की राशि स्थानांतरित कर दी जाएगी. अधिकारी ने लोगों से मानसून के मौसम में जल निकायों से दूर रहने का भी आग्रह किया.

इससे पहले भी महिला पर मगरमच्छ ने हमला किया था

पिछले साल, मध्य प्रदेश सरकार ने जंगली जानवरों के हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए मुआवजे को आठ लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया था. इसी के साथ ही 11 जुलाई को राज्य के दमोह जिले में एक मगरमच्छ ने 40 वर्षीय महिला को मार डाला था.

पीड़िता मालती बाई सावन के पहले दिन नदी में स्नान करने गई थी. अधिकारियों ने बताया था कि वह नदी के किनारे बैठी थी तभी एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget