एक्सप्लोरर

CBI इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते CBI ने ही किया गिरफ्तार, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की है जिम्मेदारी

MP Crime News: सीबीआई इंस्पेक्टर को 10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद सीबीआई की टीम ने ही उसे गिरफ्तार कर लिया.

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीबीआई ने अपने ही सीबीआई इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ाए हैं. खास बात यह है कि सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज पर मप्र के नर्सिंग कॉलेज घोटाले की जांच की जिम्मेदारी है. 

तलाशी में मिले 7 लाख से ज्यादा रुपये

बता दें सीबीआई टीम ने रविवार को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज के घर पर छापामार कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान उन्हें रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. घर की तलाशी लेने पर 7 लाख 88 हजार रुपये नकद और 100-100 ग्राम के सोने के बिस्किट भी मिले हैं. सीबीआई इंस्पेक्टर को रिश्वत देने के मामले में सीबीआई ने भोपाल के मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमेन अनिल भास्करन, प्रिंसिपल सूना अनिल भास्करन और एक मीडिएटर सचिन जैन को भी गिरफ्तार किया है. 

29 मई तक मिली रिमांड
सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को भोपाल में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को 29 मई तक रिमांड पर भेज दिया गया है. सीबीआई ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7, 7ए, 8, 9, 10 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है.

क्या है मध्‍य प्रदेश नर्सिंग कॉलेज घोटाला?
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 में मध्‍य प्रदेश नर्सिंग कॉलेज घोटाला सामने आया था. जांच में पता चला था कि स्‍टेट नर्सिंग काउंसिल ने ऐसे कॉलेज को भी मान्यता दे रखी है जो केवल कागजों पर चल रहे हैं. कई ऐसे कॉलेज भी रजिस्टर्ड थे जो किराए के एक कमरे में संचालित किए जा रहा थे. कई नर्सिंग कॉलेज तो किसी अस्‍पताल से एफिलिएटेड भी नहीं थे.

वहीं, यह बात भी सामने आई थी कि मध्य प्रदेश के 800 कॉलेज में करीब 600 फैकल्टी मेंबर्स फेक हैं. हजारों की संख्या में फैकल्टी सिर्फ ऑन पेपर रजिस्टर्ड है. नर्सिंग काउंसिल ने इनका माइग्रेशन और रजिस्ट्रेशन किया है.

यह भी पढ़ें: MP News: न सड़क, न पानी और न ही बिजली, ऐसी है आदिवासी इलाके उतानी पाठ गांव की कहानी, ग्रामीणों ने बयां किया दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget