एक्सप्लोरर

धीरेंद्र शास्त्री के 'सनातन जोड़ो' अभियान पर सियासत, कांग्रेस बोली- 'भेष बदलकर ईश्वर को ठगने...'

Pandit Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गांव-गांव घर-घर जोड़ो सनातन अभियान शुरू करने को लेकर ऐलान किया है. इस पर अब कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने हो गई हैं.

Congress On Bageshwar Dham Pandi Dhirendra Shastri: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐलान किया है कि सनातनियों को एकजुट करने के लिए गांव-गांव, घर-घर जोड़ो सनातन अभियान चलाया जाएगा. इसमें लोगों को कट्टर हिंदू बनाया जाएगा. वहीं अब इस अभियान को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस ने धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोला है.

कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश नायक ने कहा, "ये लोग भगवान को ठगने वाले कालनेमि हैं, जो भेष बदलकर ईश्वर को ठगने की कोशिश करते हैं. बहुत सारे लोग इस देश में है जो भेष बदल के बीजेपी के लिए काम करते हैं. हम जैसे असंख्य लोग देश में समता मूलक समाज के लिए लड़ते रहेंगे."

बीजेपी ने किया पलटवार
उधर, बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, "धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सनातन के लिए हमेशा से काम करते रहे हैं, यात्रा भी निकल चुके हैं समय-समय पर कई कांग्रेसी नेता उनसे आशीर्वाद लेने जाते हैं, कमलनाथ खुद उनका समर्थन कर चुके हैं .. जब भी कोई साधु संत सनातन की बात करता है तो कांग्रेस के पेट में दर्द हो जाता है."

'ये बाबा बागेश्वर की व्यक्तिगत परिकल्पना'
उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस के नेता साधु संतों को कहीं सांड कहते हैं, तो कहीं नेता साधु संतों को उचक्का कहते हैं. यह कोई राजनीति का विषय नहीं है, यह बागेश्वर बाबा की व्यक्तिगत परिकल्पना है इसको लेकर वह पदयात्रा भी निकाल चुके हैं, जिसमें खुद कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए थे. अब कांग्रेस को तय करना है कि उसके साथ है कि खिलाफ है."

'कट्टर हिंदुओं को लाएंगे बाहर'
बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर गांव-गांव, घर-घर जोड़ो सनातन अभियान शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा, "इसी माह एक नई मुहिम शुरू करने जा रहे हैं. इसका नाम है 'गांव-गांव घर-घर जोड़ो सनातन अभियान'. इस अभियान के तहत गांव-गांव, घर-घर, नुक्कड़, गली-गली में बागेश्वर धाम के प्रकल्प को पहुंचाएंगे. हिंदू राष्ट्र के सपनों को साकार करने के लिए घर-घर से कट्टर हिंदुओं को बाहर लाया जाएगा."

ये भी पढ़ें

'सनातन न हो तो नस्लें...', बाबा बागेश्वर लोगों को बनाएंगे कट्टर हिंदू, शुरू करेंगे यह अभियान

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget