एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन गूंजी किलकारी, MP के तीन जिलों में इतने बच्चों का हुआ जन्म

Ram Mandir Pran Pratishtha: इंदौर के सरकारी पीसी सेठी अस्पताल के डॉ. वीरेंद्र राजगीर ने बताया कि अस्पताल में सोमवार को 18 बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें नौ बच्चियां और इतने ही बच्चे शामिल हैं.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर में रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार दोपहर मध्य प्रदेश के तीन जिलों के अलग-अलग अस्पतालों में कम से कम 47 बच्चों को जन्म हुआ. स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इंदौर (Indore) के तीन अस्पतालों में 33 बच्चों का जन्म हुआ, वहीं दमोह (Damoh) में 13 और भोपाल (Bhopal) में एक बच्चे का जन्म हुआ. 

इंदौर के सरकारी पीसी सेठी अस्पताल के डॉ. वीरेंद्र राजगीर ने बताया कि अस्पताल में सोमवार को 18 बच्चों का जन्म हुआ, जिनमें नौ बच्चियां और इतने ही बच्चे शामिल हैं. राजगीर ने बताया कि 17 बच्चों का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ, जबकि एक का सीजेरियन प्रक्रिया से हुआ. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया कि सरकारी एमटीएच अस्पताल में 11 शिशुओं का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ, जबकि तीन का जन्म सिजेरियन प्रक्रिया से हुआ. इनमें से आठ लड़कियां और छह लड़के हैं. उन्होंने बताया कि सभी शिशु स्वस्थ हैं.

देपालपुर सिविल अस्पताल में एक बच्ची का जन्म

इसी तरह देपालपुर सिविल अस्पताल की डॉ. सुषमा बोरीवाल ने बताया कि अस्पताल में सिजेरियन प्रक्रिया से एक बच्ची का जन्म हुआ. उन्होंने कहा कि यह बच्ची दंपति संजना और लोकेश की है. बच्ची के पिता लोकेश ने कहा, ‘‘मैं 22 जनवरी को प्रसव के लिए अस्पताल के डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों के संपर्क में था, लेकिन मुझे बताया गया कि गर्भावस्था का समय पूरा नहीं हुआ है. हालांकि, पूर्वाह्न करीब 11 बजे संजना ने प्रसव पीड़ा होने की शिकायत की, जिसके बाद ऑपरेशन किया गया.’’ उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा, दोनों स्वस्थ हैं. 

भोपाल में सिजेरियन प्रक्रिया से बच्चे का जन्म

डॉ. मनीषा जैन ने बताया कि राजधानी भोपाल के एक निजी अस्पताल में सिजेरियन प्रक्रिया से एक बच्चे का जन्म हुआ. रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (आरएमओ) डॉ विशाल शुक्ला ने कहा कि दमोह जिले में दिन में सात लड़कों और छह लड़कियों का जन्म हुआ. धनकुंवर नाम की महिला ने कहा, ‘‘शुभ दिन जन्म लेने के कारण मैंने अपने बेटे का नाम राम रखा है.’’ एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य भर में सोमवार को जन्मे बच्चों की कुल संख्या का विवरण जुटाने में समय लगेगा. 

अयोध्या के राम मंदिर में दोपहर साढ़े बारह बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गयी.  वहीं देशभर में, माता-पिता बनने जा रहे कई दंपत्तियों ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को प्रसव कराने का चिकित्सकों से अनुरोध किया था. जबकि, उन्हें प्रसव की ‘निर्धारित’ तिथि इस तारीख के पहले या बाद की बताई गई थी. उनका मानना है कि इस दिन जन्म लने वाले बच्चे में ‘मर्यादा पुरूषोत्तम’ राम के गुण होंगे.

ये भी पढ़ें-Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एमपी में सियासत हुई राममय, जश्न में डूबे बीजेपी-कांग्रेस नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatarpur News: केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में 'जलसत्याग्रह' खत्म, सशर्त आंदोलन वापस
छतरपुर: केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में 'जलसत्याग्रह' खत्म, सशर्त आंदोलन वापस
Indore News: इंदौर में मंदिर से लौट रही युवती से गैंगरेप, जान बचाने के लिए भागा साथी युवक, जांच जारी
इंदौर में मंदिर से लौट रही युवती से गैंगरेप, जान बचाने के लिए भागा साथी युवक, जांच जारी
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
MP News: आशीर्वाद लेने गए BJP विधायक को बाबा ने दिया धक्का, मुक्के भी मारे, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश: आशीर्वाद लेने गए BJP विधायक को बाबा ने दिया धक्का, मुक्के भी मारे, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA
Women Reservation Bill: Amit Shah पर Priyanka Gandhi का तीखा वार | Congress
Women’s Reservation Bill पर मोदी सरकार के सामने ये हैं 5 बड़ी चुनौतियां? Chitra Tripathi | PM Modi
Women’s Reservation Bill: महिलाएं आरक्षण बिल में क्या-क्या खामियां? | NDA Vs INDIA |Chitra Tripathi
Women’s Reservation Bill: Kalyan Banerjee को PM ने ऐसे घेरा कि विपक्ष भी हंस पड़ा! | NDA Vs INDIA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Sock Odor Removal: मोजे की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा? इस आसान ट्रिक से पूरी तरह मिल जाएगी निजात
मोजे की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा? इस आसान ट्रिक से पूरी तरह मिल जाएगी निजात
Embed widget