एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एमपी में सियासत हुई राममय, जश्न में डूबे बीजेपी-कांग्रेस नेता

Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ है. राम मंदिर के उद्घाटन ने पूरे देश को भगवा रंग में रंग दिया है. एमपी में सियासत भी राममय हो गई.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने पूरे देश को राम के रंग में रंग दिया है. मध्य प्रदेश में तो सियासत भी राममय हो गई. बीजेपी के साथ कांग्रेस के नेताओं ने भी राम की आराधना में हिचक नहीं दिखाई. राजधानी भोपाल से लेकर शहरों और गांव की गलियों में राम के नारे गूंजते रहे. मंदिरों-देवालयों से लेकर घरों तक में सुंदरकांड हुआ तो इमारतों को दूधिया रोशनी से नहलाया गया. जमकर आतिशबाजी का दौर भी चला. बाजारों में जगह-जगह भगवा पताकाएं लहराती रही तो सड़कों पर रैलियां का दौर चला.

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में रामधन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. सभी ने हनुमान चालीसा, राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओरछा पहुंचे और उन्होंने राम राजा के दरबार में विशेष पूजा अर्चना की. इसी तरह भोपाल के करुणा धाम आश्रम में पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने भजन, कीर्तन और रामायण पाठ में हिस्सा लिया.

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मनाया जश्न

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी राजधानी के झरनेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने महाआरती में हिस्सा लिया और सुंदरकांड का पाठ किया. प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमित शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा के उप नेता हेमंत कटारे के अलावा पूर्व मंत्री पीपी शर्मा और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने हिस्सा लिया. इसके अलावा राज्य के बीजेपी के अलावा कई कांग्रेस नेताओं और उनके परिवारों को अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण आया. कांग्रेस के पूर्व विधायक निलय डागा तो अपनी पत्नी के साथ प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंचे.

बता दें कि अयोध्या में आज यानी 22 जनवरी को करीब साढ़े बारह बजे राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई. जिसके बाद करीब 500 साल बाद रामलला मंदिर में विराजमान हुए. रामलला की नई मूर्ति कर्नाटक स्थित मैसूर निवासी अरुण योगीराज ने बनाई है. इस प्रतिमा को गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा की वैदिक क्रियाओं के दौरान स्थापित किया गया. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता और गणमान्य पहुंचे. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल दिखा. तो वहीं एमपी में राजनीति पार्टियां भी राममय हो गईं. 

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: 51 हजार दीपों से जगमगाई 'एमपी की अयोध्या', ओरछा में शिवराज सिंह चौहान ने मनाया 'दीपोत्सव'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
धार भोजशाला केस: SC के अंतरिम आदेश पर कांग्रेस MLA आरिफ मसूद बोले, 'उम्मीद है आगे...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget