एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Elections: '...अब तो दया ही आ जाती है', अरुण यादव का ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना

Lok Sabha Elections: एमपी कांग्रेस के नेता अरुण सुभाष यादव ने BJP उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि कुर्सी बचाने के लिए 'चरण-वंदना' जरूर कीजिए क्योंकि, यही आपकी विवशता है.

Arun Yadav on Jyotiraditya Scindia: मध्य प्रदेश में पहले चरण का चुनाव खत्म होने के बाद अब दूसरे और तीसरे चरण के लिए प्रचार प्रसार अभियान तेजी से जारी है. पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच जुबानी हमले लगातार किए जा रहे हैं. इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता और राज्य के पूर्व मंत्री अरुण सुभाष यादव ने गुना से बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सिंधिया विवशता में कुर्सी बचाने के लिए चरण वंदन करने में लगे हैं.

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता अरुण यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ''ज्योतिरादित्य सिंधिया जी पहले आपको सुनता था तो गर्व होता था. फिर हंसी आने लगी. फिर शर्म आने लगी और अब तो दया ही आ जाती है.''

अरुण यादव का सिंधिया पर निशाना

कांग्रेस के नेता अरुण यादव ने आगे लिखा, ''क्या बोल रहे हैं? कहां बोल रहे हैं? कैसे बोल रहे हैं? क्यों बोल रहे हैं? कब बोल रहे हैं? किसके लिए बोल रहे हैं? क्या बोलने से पहले सोच रहे हैं? कुर्सी बचाने के लिए "चरण-वंदना" जरूर कीजिए! हर हाल में कीजिए! करते ही रहिए! क्योंकि, यही आपकी विवशता है! अब यही आपका धर्म है! इसलिए, करना ही पड़ेगा.''

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता अरुण यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए आगे लिखा, ''चिंता बस यह है कि "स्तुति-गान" करते-करते जब आप भावुक हो जाते हैं, तब बहक जाते हैं! जिस चेहरे को 2014 में लोग देखना चाहते थे, उस चेहरे को 2024 में धिक्कार रहे हैं. कर्ज, गरीबी और बेरोजगारी के लिए जो चेहरा सीधे तौर पर अपराधी है, आप उसका झूठा आभामंडल पूरी दुनिया में बता रहे हैं. जिसे देश स्वीकार नहीं कर रहा, दुनिया क्यों करेगी''.

एमपी में लगातार कैंपेन में जुटे हैं सिंधिया

बता दें कि गुना संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया धुंआधार कैंपेन में जुटे हैं. वो लगातार बीजेपी और केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान करते नजर आ रहे हैं. वो हर बूथ पर कमल का फूल खिलाने का दावा करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि गुना लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा. 

मध्य प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीटों पर 63.33 फीसदी मतदान हुआ. एमपी में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 7 संसदीय क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे. इस चरण में कुल 93 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं, तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को है. इस दौरान प्रदेश की भिंड, मुरैना, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, सागर, विदिशा, बैतूल और भोपाल में वोटिंग होगी.

ये भी पढ़ें:

होशंगाबाद में गरजे सीएम मोहन यादव, बोले- 'पाकिस्तान के नेता भी चाहते हैं कि PM मोदी उनके...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget