एक्सप्लोरर

होशंगाबाद में गरजे सीएम मोहन यादव, बोले- 'पाकिस्तान के नेता भी चाहते हैं कि PM मोदी उनके...'

Lok Sabha Elections 2024: सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के माथे पर देश को भारत और पाकिस्तान में बांटने का कलंक है. देश के विभाजन के समय बीजेपी या जनसंघ नहीं था.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में पहले चर के लोकसभा चुनाव के बाद सीएम मोहन यादव (Mohan Yadav) दूसरे चरण की तैयारी में जुट गए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव आज (20 अप्रैल) को होशंगाबाद में बीजेपी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया. इस दौरान सीएम मोहन ने कांग्रेस पर जोरादर हमला बोल.

साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान के नेता भी कहते हैं कि काश उनके देश में भी पीएम मोदी  जैसा कोई नेता होता. 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समेत पाकिस्तान के नेता लगातार कह रहे हैं कि काश नरेंद्र मोदी पाकिस्तान में होते. अगर आप नेता हैं तो ऐसा बनें कि आपका दुश्मन भी आपकी तारीफ करे. पीएम मोदी हमें गौरवान्वित करते हैं.'

कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने आगे कहा कि 'कांग्रेस के माथे पर देश को भारत और पाकिस्तान में बांटने का कलंक है. देश के विभाजन के समय बीजेपी या जनसंघ नहीं था. कांग्रेस द्वारा बोए गए बीज के कारण देश का विभाजन हुआ.

आधा पंजाब पाकिस्तान में चला गया. कांग्रेस ने धारा 370 को निरस्त करने के समय भी लोगों में डर पैदा किया, जब इसे हटाया जा रहा था, तब कांग्रेस ने कहा था कि अगर ऐसा हुआ तो देश में खून की नदिया बहेंगी.'

सीएम मोहन ने किया ये दावा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी दावा किया कि चारों तरफ से रुझान अनुकूल आ रहे हैं. प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. फिर एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है. छिंदवाड़ा सहित प्रदेश की 29 सीट हम जीतने की ओर बढ़ रहे हैं. पहली बार बड़े महाराज अपने घर से निकल कर अपने मतदाताओं के बीच हाथ जोड़कर वोट मांगने निकले हैं. उनका छिंदवाड़ा मॉडल कितना खोखला है सबने देखा है.

 ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा सीट के लिए भरा नामांकन, पत्नी ने किया विजय तिलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget