एक्सप्लोरर

ABP C Voter Opinion Poll: मोहन यादव को CM बनाने से UP-बिहार में BJP को होगा फायदा? सर्वे ने चौंका डाला

ABP C Voter Opinion Poll Lok Sabha 2024: एबीपी सी-वोटर ने अपने ओपिनियन पोल में लोगों से सवाल किया कि मोहन यादव को सीएम बनाने से यूपी और बिहार में बीजेपी को फायदा होगा? इस पर अलग-अलग जवाब आए हैं.

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सत्ता विरोधी लहर के बावजूद जबरदस्त जीत हासिल की. बीजेपी ने राज्य की 230 सीटों में से 163 पर जीत दर्ज की. वहीं कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटों पर जीत मिली. इस तरह बीजेपी बहुमत के साथ एक बार फिर से सत्ता पर काबिज हो गई. पहले चुनाव में बहुमत से जीत हासिल कर राजनीतिक पंडितों को चौंकाने वाली बीजेपी ने बाद में शिवराज सिंह चौहान की जगह मुख्यमंत्री पद के लिए मोहन यादव के नाम का एलान कर हैरानी में डाल दिया.

बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कहीं-न-कहीं सोशल इंजीनियरिंग की अपनी योजना को क्रियान्वित किया. इसी के तहत ओबीसी समाज से आने वाले मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर और दलित जगदीश देवड़ा के साथ ब्राह्मण राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्‍यमंत्री बनाकर राज्य में प्रमुख जाति समूहों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की.

इस बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने एक ओपिनियन पोल किया है. इस ओपिनियन पोल में लोगों से सवाल किया गया कि 'एमपी में मोहन यादव को सीएम बनाने से लोकसभा चुनाव में यूपी और बिहार में बीजेपी को फायदा होगा?' इसके जवाब में 48 फीसदी लोगों ने 'हां' कहा है. वहीं 37 फीसदी लोगों ने 'नहीं' में जवाब दिया है. इसके अलावा 15 फीसदी लोगों ने 'पता नहीं' कहा है. इसके मतलब साफ है कि ज्यादातर लोगों ने इस बात को माना है कि एमपी में मोहन यादव को सीएम बनाने से बीजेपी को यूपी और बिहार में फायदा होगा. बता दें कि यूपी और बिहार में यादव समाज चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

कौन हैं मोहन यादव?

मोहन यादव की राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई थी और वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करीबी है. मोहन यादव लंबे अरसे से राज्य की सियासत में सक्रिय हैं. उनके राजनीतिक सफर पर गौर किया जाए तो वह 1982 में उज्जैन के माधव विज्ञान महाविद्यालय के सह सचिव चुने गए थे और 1984 में छात्रसंघ के अध्यक्ष बने थे. उसके बाद उन्होंने 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उज्जैन के नगर मंत्री की कमान संभाली और 1986 में विभाग प्रमुख बने.

इतना ही नहीं 1988 में अभाविप के प्रदेश मंत्री बने और राष्ट्रीय कार्यक्रम समिति सदस्य भी बने. वह 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के मंत्री बनाए गए और 1991-92 राष्ट्रीय मंत्री चुने गए. यादव 1993 से 1995 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उज्जैन नगर के शहर खंड कार्यवाह रहे और 1996 में खंड कार्यवाह तथा नगर कार्यवाह की जिम्मेदारी का निर्वहन किया. वह 1997 में बीजेपी की प्रदेश समिति में सदस्य बने, 1998 में उन्हें पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया.

मोहन यादव 2004 से 2010 तक उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे. इतना ही नहीं 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रहे.यादव 2013 में पहली बार विधायक बने. पार्टी ने 2018 में फिर उन पर भरोसा जताया और वह चुनाव जीते और 2023 में एक बार फिर निर्वाचित हुए और सीएम की कुर्सी तक पहुंच गए.

(राजनीतिक पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. हर दल अपने अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुटा है. चुनाव की तारीखों के एलान में करीब ढाई महीने का वक्त बचा है . ऐसे में abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया है 2024 का पहला ओपिनियन पोल. सर्वे में सभी 543 लोकसभा सीटों पर 13 हजार 115 लोगों से बात की गई है. सर्वे 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच किया गया है. इसमें मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget