एक्सप्लोरर

MP: कोरोना काल में सरकारी गाइडलाइंस का उल्लंघन, उज्जैन में उठावने में गए डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों को पकड़ने के बाद अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल करेगी.

उज्जैन: कोरोना काल में सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं करते हुए उठावने के कार्यक्रम में गए डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ उज्जैन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की गई है.

उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से उज्जैन रेड जोन पर है और यहां 75 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है. इसके अलावा लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं. 1 हफ्ते में 100 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन ने कोरोना को लेकर सरकारी गाइडलाइन जारी कर रखी है, जिसके तहत एक दर्जन से ज्यादा लोग किसी भी कार्यक्रम में बिना अनुमति के शामिल नहीं हो सकते हैं.

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक महिदपुर रोड स्थित पोरवाल धर्मशाला में डेढ़ सौ से ज्यादा लोग एकत्रित हो गए थे जिसकी जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो पता चला कि उठावने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें सामूहिक भोजन भी चल रहा था. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क नहीं पहनने और अन्य सरकारी गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया गया, जिसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों की ओर से महिदपुर रोड थाने में शिकायत की गई.

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक इस मामले में आशीष पोरवाल, नाथूलाल पोरवाल सहित डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों के खिलाफ तीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों को पकड़ने के बाद अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल करेगी. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक उज्जैन में अभी तक कोरोना के दौरान तीन हजार से ज्यादा मुकदमे सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ दर्ज हो चुके हैं.

10 लाख से ज्यादा का जुर्माना

उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक कोरोना के दौरान गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार अर्थदंड की कार्रवाई भी की जा रही है. उज्जैन जिले में 10 लाख से ज्यादा का जुर्माना भी हो चुका है. जुर्माने की कार्रवाई लगातार जारी है जो लोग मास्क नही पहन कर घर से निकल रहे हैं उन पर भी जुर्माना ठोंका जा रहा है.

य़ह भी पढ़ें-

PM मोदी ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 8.55 करोड़ किसानों को 17,100 करोड़ की छठी किस्त जारी 

केरल विमान हादसा: DGCA ने बताया- टचडाउन में देरी और बारिश की वजह से फिसलकर खाई में गिरा विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
RGPV में पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, प्रोफेसर अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटाया गया
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget