एक्सप्लोरर

कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ने मचाया धमाल! जुलाई तक बुकिंग फुल, फ्लाइट टिकट के दाम पर बड़ा असर

Srinagar Katra Vande Bharat Ticket: कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे पर्यटन और व्यापार दोनों को नई रफ्तार मिली है. ट्रेन शुरू होने के बाद हवाई किराया भी 50% तक घट गया है.

Vande Bharat Train News: कटरा से श्रीनगर के बीच हाल ही में शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 7 जून से शुरू हुई दो जोड़ी ट्रेनों में 25 जुलाई तक लगभग सभी सीटें फुल हैं. IRCTC की वेबसाइट पर इन ट्रेनों में 25 जुलाई तक वेटिंग या "नो सीट" की स्थिति है. 

इस ट्रेन ने पर्यटक और व्यापारी दोनों वर्गों को आवागमन का नया विकल्प दिया है. पिछले साल की तुलना में इस बार कश्मीर आने वाले पर्यटकों की संख्या 3.74 लाख से ज्यादा रही है, जिनमें बड़ी संख्या में वे लोग हैं, जो अब ट्रेन से सफर करना पसंद कर रहे हैं.

हवाई सफर में गिरावट, ट्रेन ने किराया भी किया प्रभावित

21 अप्रैल को पहलगाम हमले से एक दिन पहले श्रीनगर एयरपोर्ट से 104 फ्लाइट्स ऑपरेट हुई थीं, जिनमें लगभग 20,000 यात्रियों ने सफर किया. हमले के बाद फ्लाइट्स की संख्या में लगातार गिरावट आई और फिलहाल प्रतिदिन सिर्फ 48 से 52 उड़ानें हो रही हैं. एक एयरलाइन कंपनी के मुताबिक, वंदे भारत शुरू होने के बाद यात्रियों का बड़ा वर्ग फ्लाइट की जगह ट्रेन से सफर करने लगा है.

इसका असर हवाई किराए पर भी पड़ा है- जो पहले ₹12,000 था, वह अब घटकर ₹5,000-₹6,000 तक आ गया है. वहीं फ्लाइट बुकिंग कैंसिल करवाने वालों की संख्या में 50% का इजाफा हुआ है.

क्या है वंदे भारत की टाइमिंग?

वंदे भारत ट्रेन का किराया भी यात्रियों को आकर्षित कर रहा है. इकोनॉमी क्लास का किराया ₹700-₹800 और एग्जीक्यूटिव क्लास का ₹1300-₹1400 तक है. कटरा से पहली ट्रेन सुबह 8:10 बजे चलकर दोपहर 11:55 बजे श्रीनगर पहुंचती है, जबकि दूसरी दोपहर 2:55 बजे रवाना होकर शाम 5:35 बजे श्रीनगर पहुंचती है.

श्रीनगर से वापसी की ट्रेन सुबह 8 बजे चलकर दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचती है. अब तक लगभग 52,000 यात्री वंदे भारत से सफर कर चुके हैं, जिनमें करीब 30,000 पर्यटक हैं. इससे श्रीनगर और आसपास के होटलों की ऑक्यूपेंसी 100% तक पहुंच गई है.

व्यापारियों को भी हुआ बड़ा फायदा, समय और लागत में कटौती

रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल के अनुसार, यात्रियों को ट्रेन रूट की सुंदरता काफी पसंद आ रही है और रोजाना करीब 100 यात्री इस रास्ते से गुजरते हैं. सोपोर के एक व्यापारी ने बताया कि अब हर माल समय पर बाजार तक पहुंच रहा है, जिससे व्यापार में रफ्तार आई है. कश्मीर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अनुसार, ट्रेन के जरिए परिवहन लागत में भी कटौती हुई है. ट्रेन के दोनों ओर की प्राकृतिक सुंदरता यात्रियों को लुभा रही है, जिससे स्थानीय गाइड, टैक्सी चालक और होटल व्यवसायी भी लाभान्वित हो रहे हैं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! IMD अलर्ट के बाद 19 जुलाई से दोनों मार्गों पर रोक, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद
अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! IMD अलर्ट के बाद 19 जुलाई से दोनों मार्गों पर रोक, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद
श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 35.9 डिग्री से तपी वादी, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट
श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 35.9 डिग्री से तपी वादी, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget