एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की घोषणा को लेकर JKNC की प्रतिक्रिया- ‘हालात को देखते हुए...’

Jammu-Kashmir Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज होगा. इसको लेकर जेकेएनसी नेता शेख बशीर अहमद ने कहा कि संसद के चुनाव हो सकते हैं तो विधानसभा चुनाव भी हो सकते हैं.

Jammu-Kashmir Vidhan Sabha Chunav 2024 Date: केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. इसको लेकर जम्मू-कश्मीर की तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में जेकेएनसी नेता शेख बशीर अहमद ने कहा कि सभी लोग उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि चुनाव की घोषणा होगी. जम्मू-कश्मीर के लोग पिछले पांच सालों से इंतजार कर रहे हैं कि इलेक्शन कमीशन चुनावों की घोषणा करें. ताकि वे अपने प्रतिनिधियों को चुनकर विधानसभा में भेजें.

‘हालात को देखते हुए चुनाव को टाला नहीं जाना चाहिए’
शेख बशीर अहमद ने आगे कहा कि एक नौकरशाही ने लोगों को दबाकर रखा है. वे चुनाव का इंतजार कर रहे हैं ताकि लोग अपने फैसले खुद कर सकें. वहीं उन्होंने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 1996 में जब चुनाव हुए थे तो इससे भी बदतर हालात थे. जम्मू में पिछले 2-3 महीनों में आतंकियों ने काफी नुकसान किया है. अभी कल ही एक कैप्टन शहीद हुए हैं, जिसका हमें अफसोस है. लेकिन, हालात को देखते हुए चुनाव को टाला नहीं जाना चाहिए, न टाला जा सकता है. क्योंकि अगर संसद के लिए चुनाव हो सकते हैं तो विधानसभा के लिए भी चुनाव हो सकते हैं. अगर इन चीजों को देखकर चुनाव टाला गया तो मान लीजिए उनका हुक्म चलता है. हुक्म लोगों का चलना चाहिए उन्हें अपने नुमाइंदे चुनने का अधिकार देना चाहिए. इसलिए हम इंतजार कर रहे हैं कि चुनाव की घोषणा हो जाए.

आखिरी बार 2014 में हुए थे विधानसभा चुनाव 
संभावना जताई जा रही है कि अगर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनावों को ऐलान हो जाता है तो यहां पांच से सात चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे. धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्म-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे. इससे पहले साल 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे.

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election 2024 Date: जम्मू और कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, 10 साल बाद होंगे इलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
कश्मीरी पंडितों को धमकी, हत्या करने की मंजूरी लेने के लिए ऑनलाइन पोल! शिकायत दर्ज
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी
36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget