एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Landslide: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, नेशनल हाईवे जाम, ट्रकों की लगी लंबी कतार

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बारिश की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन और मलबा गिरने के चलते यातायात ठप हो गया है. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है.

Jammu Kashmir Landslide News:  जम्मू-कश्मीर को आज दूसरे दिन भी भारी बारिश का दौर जारी है. जिसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है. वहीं रामबन में भारी बारिश के बीच जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन और मलबा गिरने के चलते यातायात ठप हो गया है. जिससे उधमपुर जिले में बड़ी संख्या में ट्रक फंसे हुए हैं. जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक विभाग की तरफ से लोगों को रास्ता खुलने तक सफर करने से बचने की सलाह दी है. इसके अलावा पुंछ को घाटी से जोड़ने वाला  मुगल रोड भी बंद बताया जा रहा है.  

बारिश के चलते स्कूलों को बंद करने के निर्देश
भारी बारिश को देखते हुए रामबन जिला प्रशासन ने 10वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को दिन भर के लिए बंद करने के आदेश दिए है. रामबन उपायुक्त मुसरत इस्लाम की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है. लेकिन इस दौरान शिक्षक अपनी सेवाएं जारी रखेंगे. 

गर्मी से मिली राहत
बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. कुछ दिन से लोगों को गर्मी बहुत सता रही थी अब उससे निजात मिल पाई है. मौसम खराब होने से बिजली का आने-जाने का सिलसिला जारी है. बारिश से पेयजल सुविधा भी प्रभावित हुई है.

28 जून तक होने वाली है बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी 28 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने मानसून की शुरुआत की घोषणा की है. अगले 2 दिनों में मानसून की एंट्री अन्य हिस्सों में भी होने वाली है. अभी दो दिन से जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अभी 28 जून तक बादल छाए रहने के साथ-साथ कही हल्की तो कही मध्यम से तेज बारिश होने वाली है. आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर की तरह हिमाचल प्रदेश में भी चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम लगा हुआ है.

यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां तेज, CRPF महानिदेशक ने सुरक्षा व्यवस्था, आपदा तैयारियों की समीक्षा की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट
J&K में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट
महबूबा मुफ्ती पर CM उमर का बड़ा हमला, बोले- कश्मीर से माफी मांगें
महबूबा मुफ्ती पर CM उमर का बड़ा हमला, बोले- कश्मीर से माफी मांगें
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू में स्कूल खुलते ही रो पड़े बच्चे! इन साथियों को दी श्रद्धांजलि
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget