एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां तेज, CRPF महानिदेशक ने सुरक्षा व्यवस्था, आपदा तैयारियों की समीक्षा की

Amarnath Yatra 2023 Date: हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचते हैं. जिसको देखते हुए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. सीआरपीएफ महानिदेशक ने इसकी समीक्षा की.

Amarnath Yatra 2023: हिन्दू धर्म पवित्र अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है. इस साल भी होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गईं हैं. इस बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक एस.एल थाउसेन ने कुछ दिनों में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को देखते हुए रविवार को बालटाल आधार शिविर और पवित्र गुफा मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले कई पड़ाव केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

अमरनाथ यात्रा का हर साल श्रद्धालु बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है. बड़ी संख्या में हर बाबा बर्फानी के भक्त उनके दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं. इसी को देखते हुए प्रशासन यात्रा की सुरक्षा की तैयारियां में जुटा हुआ है. सीआरपीएफ के महानिदेशक एस. एल थाउसेन ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण आयोजन की सफलता हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और अद्वितीय समन्वय पर निर्भर करती है.’’ 

यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तीर्थस्थल अमरनाथ के लिए एक जुलाई से यह यात्रा शुरू हो रही है, जो 31 अगस्त 2023 सावन पूर्णिमा को समाप्त होगी. ये यात्रा 62 दिनों तक चलेगी. सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सीआरपीएफ महानिदेशक ने अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए तैनात सीआरपीएफ की परिचालन और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बालटाल, डोमेल, सरबल और नीलग्रथ स्थित शिविरों का दौरा किया है और तैयारियों का जायजा लिया है.’’

सीआरपीएफ प्रवक्ता के मुताबिक महानिदेशक थाउसेन ने यात्रा परिचालन तैयारियों को देखने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन को लेकर भी समीक्षा की. दरअसल पिछले साल अमरनाथ यात्रा के दौरान पवित्र गुफा के नजदीक बादल फट गए थे, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं के कैंप के पास बाढ़ आ गई थी. इस हादसे में करीब 13 श्रद्धालुओं के मौत हो गई थी. सीआरपीएफ महानिदेशक ने इस तरह की किसी भी अप्रत्याशित दुर्घटना या प्राकृतिक आपदा के हालातों से किस प्रकार निपटा जाए, इसका भी आकलन किया. 

ये भी पढ़ें- PM Modi Egypt Visit: 'ऐ जाने वफा ये जुल्म ना कर...', पीएम मोदी के अल-हाकिम मस्जिद दौरे पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
LG मनोज सिन्हा का सख्त निर्देश, अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर अलर्ट रहे तंत्र, 100% प्रीपेड हो सिस्टम
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा 5वें दिन भी ठप
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट
जम्मू में पिछले 6 दिनों से भारी बारिश का कहर, चेनाब-तवी नदी उफान पर, पुलिस- SDRF अलर्ट

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget