एक्सप्लोरर

कटरा में यात्रियों के ट्रेन बदलने की व्यवस्था पर घमासान, PDP और NC की आपत्ति पर BJP का पलटवार

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कटरा में श्रीनगर जाने और श्रीनगर से आने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन बदलने की व्यवस्था पर प्रदेश में सियासी घमासान छिड़ गया है. कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई है.

Jammu Kashmir Latest News: पूरे देश के साथ कश्मीर घाटी को रेल मार्ग से जोड़ने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है. कश्मीर घाटी से आने और कश्मीर घाटी को जाने वाले यात्रियों को कटरा में अपनी ट्रेन बदलनी होगी. सरकार ने यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया है. कटरा में यात्रियों द्वारा ट्रेन बदले जाने को लेकर अब प्रदेश में सियासी तूफान खड़ा हो गया है. कटरा में यात्रियों द्वारा ट्रेन को बदले जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है और इस फैसले को अप्रासंगिक बताया है. 

केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा का हवाला दिए जाने पर कांग्रेस ने कहा है कि कश्मीर घाटी से पहले ही दिल्ली तक न केवल डायरेक्ट फ्लाइट है, बल्कि अन्य वाहनों से भी यात्री कश्मीर जाते हैं. कटरा में यात्रियों द्वारा ट्रेन को बदले जाने को सबसे पहले हवा पीडीपी ने दी. पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ट्वीट कर इस कदम को यात्रियों के लिए दिक्कतों वाला बताया. इसके बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस पर ट्वीट कर डाला. 

जम्मू कश्मीर को खित्तों में बांटने की राजनीति

वहीं, बीजेपी इस सारे मसले को विकास पर सियासत से जोड़ रही है. बीजेपी दावा कर रही है कि कुछ राजनीतिक दल जम्मू कश्मीर को खित्तों में बांटने की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर का माहौल खराब करना चाहते हैं. बीजेपी दावा कर रही है कि कश्मीर तक ट्रेन पहुंचने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है जो एक सच्चाई है. 

इस सब राजनीतिक बयानबाजी से हटकर यात्री कश्मीर घाटी तक ट्रेन पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं. जम्मू में यात्रियों का दावा है कि कश्मीर घाटी तक ट्रेन पहुंचने का उन्हें इंतजार था और अगर इसके लिए उन्हें सुरक्षा के नाम पर ट्रेन बदलना पड़े तो उन्हें फर्क नहीं पड़ता. इस बीच जम्मू के कुछ राजनीतिक दल कटरा में यात्रियों द्वारा ट्रेन बदले जाने पर आपत्ति जता रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि यह ट्रेन जम्मू स्टेशन पर यात्री बदलने चाहिए. 

ये भी पढ़ें: Z Morh Tunnel: जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'मेरा दिल कहता है कि पीएम मोदी जल्द ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget