एक्सप्लोरर
Z Morh Tunnel: जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'मेरा दिल कहता है कि पीएम मोदी जल्द ही...'
Sonamarg Tunnel: पीएम मोदी ने जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे.
पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने के बाद पीएम मोदी सोमवार (13 जनवरी) को पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे थे.
1/7

पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग टनल का सोमवार (13 जनवरी) को उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम उमर अब्दुल्ला ने उनकी जमकर तारीफ की. सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि आपने जम्मू के लोगों को अपनी सरकार चुनने का मौका दिया. इन प्रोजेक्ट्स से न सिर्फ दिल की दूरी, बल्कि दिल्ली से दूरी भी कम हो जाती है.
2/7

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मेरा दिल कहता है कि बहुत जल्द, आप जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपना वादा पूरा करेंगे, जो केंद्र शासित प्रदेश को राज्य का दर्जा बहाल करना है."
3/7

मंच से सीएम उमर अब्दुल्ला ने जैसे ही राज्य का दर्जा बहाल करने वाली टिप्पणी की, वहां मौजूद लोगों ने तालियों से इसका स्वागत किया.
4/7

सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंच पर पीएम मोदी की मौजूदगी में कहा कि आपने कहा था कि आप दिल की दूरी और दिल्ली से दूरी को खत्म करने पर काम कर रहे हैं और यह वास्तव में आपके काम से साबित होता है, 15 दिन के अंदर जम्मू-कश्मीर में ये आपका दूसरा प्रोग्राम है. इससे पहले आपने जम्मू को रेलवे डिवीजन की सौगात दी. आज आप खुद सोनमर्ग आए हैं. इस टनल का उद्घाटन करने आए हैं.
5/7

सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत उन सात लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए की जिनकी पिछले साल टनल के नजदीक आतंकी हमले में मौत हो गई थी.
6/7

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग इस देश की भलाई नहीं चाहते हैं, जो लोग जम्मू-कश्मीर में शांति और प्रगति नहीं देखना चाहते हैं, वैसे लोग कभी सफल नहीं हो सकते, उनको यहां हमेशा हार का सामना करना पड़ेगा.
7/7

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है. जेड-मोड़ सुरंग के निर्माण पर 2,716.90 करोड़ रुपये की लागत आई है. जेड-मोड़ सुरंग पर काम मई 2015 में शुरू हुआ था और इसके 2016-17 तक पूरा होने की उम्मीद जताई गई थी. हालांकि, इसका काम लगभग एक दशक में पूरा हो पाया.
Published at : 13 Jan 2025 05:51 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
दिल्ली NCR
बॉलीवुड
क्रिकेट

























